Sonika On Mission : मास्क के पीछे थी वो जिसने चौंका दिया , 1 Bold Lady Officer

Special Report By : Anita Tiwari , Dehradun

Sonika On Mission वो है सबसे प्रभावशाली अफसर … जिसके हाथों में है जिले की कमान …  जिसकी पारी के हर दिन जारी हो रहे हैं नए नए फरमान आज जब वो मास्क पहन कर जनता के बीच पहुंची तो लोग हैरानी से उन्हें देखकर अपनी फ़रियाद सुनाने लगे। जी हाँ देहरादून के बेहद व्यस्त बाज़ार में जिस इमारत में तहसील है वहां आने वालों की तकलीफ वही समझ सकता है जिसमें वहां का नज़ारा देखा हो।

Sonika On Mission : पैदल ही तहसील परिसर पहुंची जिलाधिकारी सोनिका

Sonika On Mission वो है सबसे प्रभावशाली अफसर
Sonika On Mission वो है सबसे प्रभावशाली अफसर

Sonika On Mission जिलाधिकारी सोनिका ने आज  तहसील सदर का औचक निरीक्षण करते हुए संचालित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने अपना वाहन तहसील चौक पर रोककर वहां से पैदल ही तहसील परिसर पहुंची । निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बारीकी से हर तरफ का निरिक्षण करते हुए कार्मिकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि तहसील कार्यालय में आने वाली शिकायतों/प्रकरणों का त्वरित निस्तारण करें तथा पत्रावलीयों का ठीक प्रकार से रख-रखाव करें ताकि तहसील कार्यालय में आने वाले लोगों को अनावश्यक कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़े। इस दौरान उन्होंने उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार सदर को तहसील में संचालित व्यवस्थाओं में सुधार लाने के निर्देश दिए।

Sonika On Mission वो है सबसे प्रभावशाली अफसर
Sonika On Mission वो है सबसे प्रभावशाली अफसर

Sonika On Mission उन्होने  तहसीलदार कक्ष तथा अन्य स्टाॅफ कक्षों का निरीक्षण करते हुए उपस्थित कार्मिकों से संपादित कार्यों के बारे में जानकारी ली। जबकि तहसीलदार न्यायालय कक्ष में निरीक्षण के दौरान कुछ अव्यवस्था पाई गई। जिस पर नाराजगी जाहिर करते हुए पेशकार को व्यवस्थाओं में सुधार लाने के कड़ी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने तहसील कार्यालय परिसर में पहुंचे लोगों की समस्या को सुनते हुए तत्काल तहसीलदार एवं संबंधित पटल प्रभारी को निस्तारण करने के निर्देश दिए।  वहीं जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार को तहसील कार्यालय परिसर में संपादित कार्यों के कक्ष के बाहर साइन बोर्ड एवं नेम प्लेट लगाने के निर्देश दिए।

Sonika On Mission वो है सबसे प्रभावशाली अफसर
Sonika On Mission वो है सबसे प्रभावशाली अफसर

 

  • Sonika On Mission साथ ही कार्यालय परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पहुंचे लोगों की शिकायत सुनी तथा उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार को तहसील परिसर में व्यवस्था बनाये रखने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा कार्यालय में अपने कार्यों को पहुंचे लोगों की समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर नरेश चन्द्र दुर्गापाल, तहसीलदार सोहन सिंह रांगण उपस्थित रहे।

खबर में पढ़िए – 33 लाख की नौकरी का सच https://shininguttarakhandnews.com/vedant-coding-competition/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.