Spy Camera Washroom आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के एसआर गुडलवल्लेरु इंजीनियरिंग कॉलेज में लड़कियों के वॉशरूम में हिडन कैमरा मिला. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैमरा गुपचुप तरीके से लड़कियों के वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था, जिसे बाद में लीक कर कुछ छात्रों को बेच दिया गया. इसके बाद से ही बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं. मामला दर्ज कर लिया गया है और घटना के संबंध में अंतिम वर्ष के एक छात्र को हिरासत में लिया गया है. छात्रों के अनुसार, कथित तौर पर 300 से ज्यादा वीडियो रिकॉर्ड किए गए और कथित तौर पर लड़कों के हॉस्टल में इसे बेचा गया.
सड़कों पर उतरीं सैंकड़ों छात्राएं Spy Camera Washroom

गुडलावलेरू कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के कैंपस हॉस्टल के अंदर रखा कैमरा एक लड़की को मिला, जिसके बाद गुरुवार रात छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया, जिन्होंने कैंपस में लड़कियों की सुरक्षा और गोपनीयता के बारे में गंभीर चिंता जताई. ‘हमें न्याय चाहिए’ जैसे नारे लगाते हुए सैकड़ों छात्र कॉलेज में एकत्र हुए और छिपे हुए कैमरे के पीछे और वीडियो प्रसारित करने में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.

कॉलेज ने कैमरा मिलने से किया इनकार
विरोध के बीच, पुलिस को बुलाया गया और एक फाइनल ईयर के इंजीनियरिंग छात्र को हिरासत में लिया गया, जिसके बारे में माना जाता है कि वह कैमरा रखने में शामिल था. अधिकारियों के मुताबिक, छात्र की पहचान उजागर नहीं की गई है और आगे की जांच जारी है. हालांकि, कॉलेज प्रशासन ने दावा किया कि गर्ल्स हॉस्टल में कोई छिपा हुआ कैमरा नहीं मिला और कहा कि वे पुलिस जांच में सहयोग कर रहे हैं. उन्होंने परिसर में अतिरिक्त सुरक्षा उपायों का भी वादा किया. पुलिस ने कहा कि उन्होंने छात्रों और कॉलेज स्टाफ की मौजूदगी में आरोपियों के लैपटॉप, मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की जांच की है और कोई आपत्तिजनक सबूत नहीं मिला है. विरोध जारी रहने पर कृष्णा जिला कलेक्टर डीके बालाजी, पुलिस अधीक्षक गंगाधर राव के साथ संस्थान पहुंचे.
गूगल पे नहीं अब कीजिये फेस से स्माइल पे https://shininguttarakhandnews.com/payment-from-face-smile-pay/

