UKPSC Exam Calendar : समूह ‘ग’ की 23 परीक्षाओं हेतु अतिरिक्त परीक्षा कलेण्डर जारी , 1 good news

  • UKPSC Exam Calendar उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग की ओर से 23 परीक्षाओं के लिए अतिरिक्त परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया गया है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ० राकेश कुमार ने कार्यालय में अधिकारियों के साथ परीक्षा कैलेंडर को लेकर बैठक ली और शासन द्वारा हाल ही में आयोग को प्रेषित समूह ‘ग’ की 23 परीक्षाओं हेतु अतिरिक्त परीक्षा कलेण्डर जारी कर दिया गया है

UKPSC Exam Calendar 23 परीक्षाओं हेतु अतिरिक्त परीक्षा कलेण्डर जारी

UKPSC Exam Calendar
UKPSC Exam Calendar

UKPSC Exam Calendar आयोग ने यह संकल्प दोहराया है कि उपर्युक्त समस्त परीक्षाएं समयबद्ध तरीके से वर्ष 2022 एवं 2023 के दौरान आयोजित की जाएंगी। अध्यक्ष द्वारा वर्ष 2022 के प्रारंभ में निर्गत यूकेपीएससी के मुख्य वार्षिक परीक्षा कलेण्डर के बारे में अवगत कराया गया है कि आयोग के उक्त परीक्षा कलेण्डर में उल्लिखित 23 परीक्षाएं निर्धारित की गयी थी, जिनमें से अब तक 18 परीक्षाएं सफलतापूर्वक सम्पन्न की जा चुकी हैं तथा 04 परीक्षाओं का आयोजन इस वर्ष के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा।

UKPSC Exam Calendar
UKPSC Exam Calendar

UKPSC Exam Calendar इनमें पीसीएस मुख्य परीक्षा – 2021 का आयोजन दिनांक 12 से 15 नवम्बर, 2022 के दौरान किया जाना सम्मिलित है तथा शेष एक वन क्षेत्राधिकारी परीक्षा को स्थगित किया गया है। सिविल जज जू.डि. परीक्षा, ए०ई० परीक्षा, सहायक अभियोजन अधिकारी परीक्षा, असिस्टेंट प्रोफेसर, वन क्षेत्राधिकारी एवं सहायक भूवैज्ञानिक परीक्षा के संदर्भ में आयोग द्वारा अग्रेतर कार्यवाही तभी की जा सकेगी जब क्षैतिज आरक्षण के संदर्भ में मा० उच्च न्यायालय, उत्तराखण्ड द्वारा हाल ही में पारित आदेश के आलोक में शासन द्वारा आरक्षण प्रक्रिया सुनिश्चित करते हुए आयोग को अवगत कराया जाएगा।

मासूम अंकिता की घटना मन में क्रोध पैदा करती है- मुख्यमंत्री https://shininguttarakhandnews.com/ankita-bhandari-news-latest-sit/

Advertisement matter
Advertisement matter
ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.