देहरादून से अनीता तिवारी की रिपोर्ट –

Startup in SGRR युवाओं को मिले रोज़गार और वो हों आत्मनिर्भर , इसी उद्देश्य को लेकर इनोवेशन एवं इन्क्यूबेशन सेंटर , श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और आई.आई.एम. काशीपुर के सहयोग से दो दिवसीय स्टार्टअप बूट कैंप का आयोजन किया गया। सामाजिक ज़िम्मेदारियों और प्रदेश की तरक्की में अपनी भूमिका निभा रहे एसजीआरआर में विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं जानकारी दी कि वे नए उद्यम व उद्योग किस प्रकार शुरू कर सकती हैं। इन्हें शुरू करने में राज्य सरकार की बहुउ्देशीय योजनाएं मील का पत्थर साबित हो सकती हैं।
Startup in SGRR विश्वविद्यालय में स्टार्टअप बूट कैंप का आयोजन

- Startup in SGRR बूट कैम्प का उद्घाटन मुख्य अतिथि एस.सी. नौटियाल, निदेशक उद्योग, उत्तराखण्ड सरकार व डॉ उदय सिंह रावत, कुलपति श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य अतिथि एस.सी. नौटियाल ने कहा कि विद्यार्थियों को नये स्टार्टअप अवसरों को खोजने और उन पर कार्य करने लिए पहल करनी होगी। बाजार की वर्तमान मांग के अनुरूप राज्य सरकार की कई योजनाएं प्रचलित हैं। युवा उन योजनाओं का लाभ लेकर रोजगार के स्वर्णिम अवसरों पर काम कर सकते हैं।
Startup in SGRR IIM काशीपुर व उद्योग निदेशालय के सहयोग से हुआ कार्यक्रम

- Startup in SGRR विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डा.) उदय सिंह रावत ने भी विद्यार्थियों को स्टार्टअप की महत्तवता को विस्तारपूर्वक समझाया। कुलसचिव प्रो. (डॉं.) अजय कुमार खण्डूडी ने उत्तराखण्ड सरकार और आई.आई.एम. काशीपुर के सहयोग को सराहनीय कदम बताया और विद्यार्थियों को स्टार्टअप के माध्यम से स्वरोजगारों के सृजन के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर राजेश जैन, फाउन्डर शिल्प स्टोर ने अपनी स्टार्टअप यात्रा से विद्यार्थियों को स्टार्टअप के लिए प्रोत्साहित किया। प्रो. (डॉं.) रचिता गुप्तार्र्, आइ.आइ.एम. काशीपुर ने विद्यार्थियों को विभिन्न स्टार्टअप विचारों के क्रियान्वयन की रूपरेखा को साझा किया।

- Startup in SGRR इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्टार्ट अप कैंप के माध्यम से स्टार्टअप करने वाले छात्र छात्राओं को मिलाना था सामुहिक प्रयास से यह उद्देश्य सफल रहा। विश्वविद्यालय के आई0आई0सी0 निदेशक प्रो. (डॉं.) द्वारिका मैठानी, प्रमुख समन्वयक डॉ. पंकज चमोली, समन्वयक डॉ. दीपिका जोशी ने इस कार्यक्रम में प्रमुख भुमिका निभाई। इस अवसर पर डॉं. पूजा जैन, डॉ मीनू चौधरी, डॉ विपुल जैन, डॉं. अलका एन चौधरी, डा. कुमुद सकलानी, डॉ. आर.पी.सिंह, मनोज तिवारी, गणेश डबराल, वंशिका गैरोला, कृति सैनी, दीपांशू भट्ट आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
SGRR किसान मेला का भव्य आगाज़ – जमकर हुई खरीददारी https://shininguttarakhandnews.com/sgrr-kisan-mela-23/

