Suicide Dehradun : मां ने नहीं दी साइकिल तो लड़की ने जान दे दी – Oh My God 1 Shocking News

Report by – Anita Tiwari , Dehradun 
 Suicide Dehradun क्या आप यकीन करेंगे कि महज एक साइकिल के लिए कोई लड़की आत्महत्या भी कर सकती है ? 
क्या आप यकीन करेंगे 23 साल की युवती महज एक साइकिल के लिए मौत को गले लगा लेगी ?
Suicide Dehradun मां  ने नहीं दी साइकिल तो जान दे दी 
Suicide Dehradun मां  ने नहीं दी साइकिल तो जान दे दी

Suicide Dehradun मां  ने नहीं दी साइकिल तो जान दे दी 

  • Suicide Dehradun अगर आप इन बातों पर यकीन नहीं करते तो अभी कर लीजिए , क्योंकि देहरादून जैसे शिक्षित शहर में ऐसी घटना ने सबको हैरान कर दिया है। देहरादून की रायपुर थाना पुलिस से मिली सूचना के मुताबिक यह घटना कृष्णा एनक्लेव मयूर विहार की है , जहां एक 23 साल की लड़की वंदना ने सिर्फ इसलिए गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली क्योंकि उसने अपनी मां से एक साइकिल मांगी थी। लेकिन किन्हीं वजहों से वंदना की मां मीना राणा साइकिल नहीं दे पा रही थी , या यूं कहें कि वह बार-बार मना कर रही थी.
Suicide Dehradun
Suicide Dehradun
  • Suicide Dehradun मां के साइकिल ना देने और बार-बार मना करने से 23 साल की वंदना इतने गुस्से में भर गई  कि गुरुवार की रात उसने अपने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। सुबह जब वंदना के कमरे से ना निकलने पर घर वालों को चिंता हुई तो उन्होंने वंदना के कमरे को जाकर देखा तो वो अंदर से बंद था। इसके बाद घर वालों ने रायपुर थाने को सूचना दी और आज सुबह पुलिस पहुंची तो देखा दरवाजा बंद था। जिसके बाद पुलिस ने दरवाजे को तोड़ा , अंदर का नजारा देखकर सब हैरान रह गए क्योंकि 23 साल की युवती वंदना पंखे पर चादर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर चुकी थी। 
Suicide Dehradun
Suicide Dehradun


  • Suicide Dehradun मौके पर 108 को बुलाया गया और चिकित्सकों ने मृत वंदना का मेडिकल परीक्षण किया।  जिसके बाद उसे मृत घोषित कर दिया।  यह घटना हमारे समाज के लिए बेहद चौंकाने वाली है , कि हमारा युवा किस दिशा में जा रहा है ? आवेश और घरवालों से बात मनवाने की जिद उसे मौत की दहलीज तक ले जा रही है।  यह घटना देहरादून जैसे शहर की है जिसे आमतौर पर एक शिक्षित और हाईटेक शहर माना जाता है।  शहर के मयूर विहार को पॉश इलाका भी माना जाता है। लेकिन एक अदद  साइकिल के लिए अपनी जान देने की हद पार करने वाली वंदना हमारे युवा वर्ग और उन माता-पिता के लिए एक खतरे की घंटी है जो बच्चों की और उनकी उम्मीदों पर या तो कामयाब होते हैं या नजरअंदाज कर देते हैं। 
Suicide Dehradun
Suicide Dehradun


  • Suicide Dehradun जरूरत है आज एक बेहतरीन परवरिश की और मां-बाप को दोस्ताना संबंधों के साथ बच्चों को प्रोत्साहित और समझदार बनाने की , ताकि फिर कोई वंदना केवल एक साइकिल के लिए अपनी जिंदगी को अलविदा ना कह दे ।

पढ़िए ये खबर – गेमर्स होते हैं शानदार लवर्स https://shininguttarakhandnews.com/best-lovers-quality/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.