T20 World Cup से पहले श्रीलंका का किया सूपड़ा साफ

T20 World Cup  इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में 128 रनों के छोटे लक्ष्य का सफलतापूर्वक बचाव करते हुए 12 रनों से रोमांचक जीत दर्ज की और सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। सैम करन के 58 रनों की पारी के बाद, जैकब बेथेल (4/11) और विल जैक्स की शानदार स्पिन गेंदबाजी ने श्रीलंकाई बल्लेबाजों को 116 रनों पर ढेर कर दिया। ये इंग्लैंड द्वारा टी20 इतिहास में बचाया गया सबसे छोटा स्कोर है, जिसने विश्व कप से पहले टीम का आत्मविश्वास बढ़ाया है।

ENG vs SL T20I: इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में अपनी गेंदबाजी के दम पर एक हारी हुई बाजी पलट दी। महज 128 रनों के छोटे से लक्ष्य का बचाव करते हुए इंग्लैंड ने श्रीलंका को 116 रनों पर ढेर कर दिया और 12 रनों की रोमांचक जीत के साथ सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। ये इंग्लैंड के टी20 इतिहास में बचाया गया अब तक का सबसे छोटा स्कोर है।

सैम करन की पारी ने बचाई लाज T20 World Cup 


मैच की शुरुआत इंग्लैंड के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रही। टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लिश टीम 11वें ओवर में 60 रन पर 6 विकेट खोकर संघर्ष कर रही थी। सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट पीठ में खिंचाव के कारण नहीं खेल पाए और उनकी जगह आए बेन डकेट पहली ही गेंद पर दुष्मंथा चमीरा का शिकार बने।

मुश्किल समय में सैम करन ने पारी को संभालने की जिम्मेदारी उठाई। करन ने 48 गेंदों में 58 रनों की पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 1 छक्का शामिल था। उन्होंने लियाम डॉसन (14) के साथ 47 रनों की साझेदारी कर टीम को 128 के स्कोर तक पहुंचाया। श्रीलंका की ओर से दुष्मंथा चमीरा ने घातक गेंदबाजी करते हुए 24 रन देकर 5 विकेट झटके, जो उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

श्रीलंकाई टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई
इसके जवाब में 129 रनों का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत तो अच्छी रही, लेकिन इंग्लैंड की फिरकी के सामने मिडिल ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह ढह गया। जैकब बेथेल और विल जैक्स की स्पिन जोड़ी ने श्रीलंकाई बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया।

आखिरी 5 ओवर में 32 रन की जरूरत थी
मैच का असली टर्निंग प्वाइंट तब आया जब श्रीलंका को आखिरी 5 ओवरों में 32 रनों की जरूरत थी। विल जैक्स ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए, लेकिन युवा जैकब बेथेल ने महफिल लूटी। बेथेल ने अपने स्पेल की आखिरी 8 गेंदों के अंदर 4 विकेट चटकाकर श्रीलंका की पारी का अंत कर दिया। उन्होंने 11 रन देकर 4 विकेट लिए, जिसमें महेश तीक्ष्णा का आखिरी विकेट भी शामिल था।

World Cup से पहले बढ़ा कॉन्फिडेंस
7 फरवरी से शुरू हो रहे टी20 वर्ल्ड कप से पहले ये जीत इंग्लैंड के लिए ‘बूस्टर डोस’ की तरह है। विश्व कप से पहले मेजबान श्रीलंका की धरती पर इंग्लैंड ने 3-0 से सीरीज जीती, बल्कि एक प्रमुख आईसीसी टीम के खिलाफ लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड भी बनाया। श्रीलंका को इंग्लैंड ने लगातार 11 टी20 मैचों में हराते हुए ये रिकॉर्ड बनाया। इंग्लैंड ने विदेशी धरती पर अपने सबसे कम टी20 स्कोर को डिफेंड करने का कमाल भी कर दिखाया है।