teacher viral video सोशल मीडिया पर शादी से जुड़ा एक मजेदार वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर किसी के भी चेहरे पर मुस्कान आ सकती है. इसमें टीचर और छात्र की जबरदस्त जुगलबंदी दिखाई गई है. देख सकते हैं कि एक छात्र अपनी टीचर की शादी में पहुंचा हुआ है. स्टेज पर दुल्हन के जोड़े में सजी टीचर खड़ी होती हैं और मेहमान उन्हें बधाई देने के लिए लाइन में लगे होते हैं. तभी अचानक छात्र स्टेज पर पहुंचता है और बड़े ही मासूम अंदाज में उनसे ऐसी बात पूछता है जिसे सुनकर टीचर खिलखिलाकर हंस पड़ती हैं.

टीचर की शादी में पहुंचा छात्र teacher viral video
शादी के इस वीडियो में देख सकते हैं कि छात्र स्टेज पर जाकर दुल्हन बनीं टीचर से कहता है, ‘मैम एक डाउट था.’ इतना सुनते ही टीचर खिलखिलाकर हंसने लगती है और कहती हैं, ‘इस पीरियड के बाद आना, कल बोला था न तुम्हें.’ टीचर और छात्र के बीच मजेदार बातचीत को देखकर दूल्हा सहित बाकी मेहमान भी हंसी नहीं रोक पाते हैं. छात्र भी मुस्कुराता नजर आता है. इस पूरे दृश्य में कहीं भी बनावट नहीं दिखती, सब कुछ बहुत स्वाभाविक लगता है. यही बात इस वीडियो को और खास बनाती है.

इंटरनेट पर छा गया मैडम आई हैव वन डाउट
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @rajgarh_mamta1 नाम के अकाउंट से वायरल हो रहे क्लिप में एक स्टूडेंट शादी के स्टेज पर पहुंचकर अपनी टीचर से सवाल पूछने की कोशिश करता है. दरअसल इस वीडियो में एक स्टूडेंट अपनी ही टीचर की शादी के फंक्शन में पहुंच जाता है, वह स्टेज पर खड़ी टीचर के पास जाकर कहता है कि मैम आई हैव वन डाउट इसके जवाब में टीचर कहती है, इस पीरियड के बाद आना कल बोला था न तुम्हें. स्माइल के साथ टीचर का यह जवाब इस पल को इतना नेचुरल और मजेदार बना देता है कि वहां मौजूद लोग भी हंस पड़ते हैं. वहीं इस वीडियो को शेयर करने वाले व्यक्ति ने पोस्ट के साथ लिखा स्कूल छूट सकता है, होमवर्क छूट सकता है पर डाउट कभी पीछा नहीं छोड़ते, जब आपकी पढ़ाई का साया शादी के मंडप तक पहुंच जाएं. वहीं इस मजेदार मोमेंट ने सोशल मीडिया पर लोगों को अपने स्कूल और कॉलेज के दिनों की याद दिला दी.

सोशल मीडिया से साभार लिया वीडियो देखिये https://twitter.com/i/
स्टूडेंट टीचर का यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में मजाकिया रिएक्शंस देना शुरू कर दिए. इस वीडियो को देखकर एक यूजर ने लिखा जब आपकी पढ़ाई का साया शादी के मंडप तक पहुंच जाए. वहीं दूसरे ने लिखा डाउट विल क्लियर आफ्टर दिस मोमेंट. एक यूजर ने कमेंट किया टीचर बेचारी सोच रही होगी, क्या जवाब दूं इसको. तो वहीं किसी ने मजाक में लिखा आई हैव वन डाउट लड़का कैसा है. इसके अलावा एक और यूजर ने कमेंट किया स्टूडेंट को डाउट है तो डाउट क्लियर होना चाहिए, चाहे वह कोई भी टाइम हो. वहीं लास्ट में एक यूजर ने हंसते हुए कमेंट किया ऐसे छात्रों से भगवान बचाए किसी भी टीचर को.

