Teelu Rauteli Award 2022 उत्तराखंड की इकलौती महिला कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य अक्सर बयानों में चर्चाओं में और या यूं कहें विवादों में ही बनी रहती है। एक बार फिर उत्तराखंड की सबसे महत्वपूर्ण और पहाड़ की मातृशक्ति को समर्पित तीलू रौतेली पुरस्कार दिवस के दिन मंत्री रेखा आर्य के कार्यक्रम में कुछ ऐसा घटा कि वो थोड़ा अजीब लगा। इस बेहद खास और भव्य कार्यक्रम में प्रदेश के महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह को मुख्य अतिथि बनाया गया और उन्हीं के द्वारा पुरस्कृत महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर महामहिम राज्यपाल ने भी कई अहम और प्रेरक बातें कहीं लेकिन राज्यपाल की सारी कही गई बातें महिला एवं बाल विकास मंत्री की आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप के द्वारा भेजी गई विज्ञप्ति से गायब हो गई।
Teelu Rauteli Award 2022 राज्यपाल ने दिया 12 महिलाओं को तीलू रौतेली सम्मान

Teelu Rauteli Award 2022 यही नहीं जब हमने पूरे कार्यक्रम के दौरान की तस्वीरों को टटोला तो उसमें भी महामहिम हाथ जोड़े खड़े और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य कुर्सी पर बैठी हुई नजर आ रही है। यह प्रोटोकॉल है या अति उत्साह या सत्ता की चमक में नजर ना आने वाला सम्मान ? इस तस्वीर में आप देखिए कि कैसे महामहिम राज्यपाल हाथ जोड़े मुस्कुराते हुए महिलाओं का अभिवादन कर रहे हैं उनके बगल क्षेत्रीय विधायक खजान दास भी हाथ जोड़े खड़े हैं , लेकिन जिस विभाग के मंत्री का कार्यक्रम है वह कुर्सी पर बैठ रही है। हालांकि हमारी मंशा किसी के कार्यक्रम में कमियां खोजने का नहीं है लेकिन खबर अगर नज़र आती है तो जागरूकता और सुधार के नज़रिये से उसको बताना भी एक जिम्मेदारी भरा काम है।

Teelu Rauteli Award 2022 इसके आगे हम आप को बता दें कि देहरादून में स्त्री शक्ति तीलू रौतेली व आंगनबाड़ी पुरुस्कार का आयोजन किया गया। जिसमें उत्तराखंड की 12 महिलाओं और किशोरियों को तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया गया, साथ ही 35 महिलाओं को राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सम्मान दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने शिरकत की तो वही विशिष्ट अतिथि के रूप में महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या शामिल हुईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजपुर विधायक खजानदास जी ने की।

- Teelu Rauteli Award 2022 बाल विकास विभाग की ओर से राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए अल्मोड़ा जिले से साहित्यिक क्षेत्र में कार्य के लिए डॉ. शशि जोशी, खेल के क्षेत्र में कार्य के लिए बागेश्ववर जिले से दीपा आर्य, चमोली जिले से सामाजिक क्षेत्र में कार्य के लिए मीना तिवाड़ी, बालिका शिक्षा एवं सामाजिक कार्य के लिए चंपावत जिले से मंजू बाला, पत्रकारिता के क्षेत्र में देहरादून जिले से नलिनी गोसाई, खेल के क्षेत्र में हरिद्वार जिले से प्रियंका प्रजापति, शिक्षा एवं स्वच्छता के क्षेत्र में नैनीताल जिले से विद्या मर्तोलिया, अदम्य साहसिक कार्य के लिए पौड़ी से सावित्री देवी, महिला स्वयं सहायता के क्षेत्र में कार्य के लिए पिथौरागढ़ जिले से दुर्गा खड़ायत, आजीविका संवर्द्धन के क्षेत्र में कार्य के लिए रुद्रप्रयाग जिले से गीता रावत, सामाजिक क्षेत्र में कार्य के लिए उत्तरकाशी जिले से लता नौटियाल एवं खेल के क्षेत्र में कार्य के लिए ऊधमसिंहनगर जिले से प्रेमा नौटियाल को सम्मानित किया गया।

- Teelu Rauteli Award 2022 महिला सशक्तिकरण व बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि तीलू रौतेली और आंगनबाड़ी पुरस्कार के लिए चयनित महिलाओं ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किया है मैं इस पुरस्कार के चयन के लिए सभी को शुभकामनाएं देती हूं। साथ ही कहा कि इससे अन्य महिलाओं को भी प्रेरणा मिलेगी। वही कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नही हैं। आज हर क्षेत्र में महिलाएं अपना परचम लहरा रही हैं।

Teelu Rauteli Award 2022 - Teelu Rauteli Award 2022 प्रदेश में अब हर साल अधिकतम 13 महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार दिया जाएगा जिसमे हर जिले से एक महिला को इसके लिए चयनित किया जाएगा और 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के सचिव हरीश चंद्र सेमवाल सहित विभागीय अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Must Read – ये है तीलू रौतेली के बहादुरी की बेमिसाल कहानी https://shininguttarakhandnews.com/brave-warrior-teelu-rauteli/

