Special Report By : Anita Tiwari , Dehradun

Temperature of Brain महिलाओं का दिमाग पुरुषों से ज्यादा गर्म रहता है. ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि एक रिसर्च में ये पता चला है कि महिलाओं के दिमाग का तापमान पुरुषों की तुलना में ज्यादा गर्म होता है. महिला और पुरुषों के दिमाग के तापमान में आधा डिग्री का फर्क देखा गया है. खासतौर से दिन में महिलाओं के दिमाग का तापमान करीब 40.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है…
Temperature of Brain महिलाओं का दिमाग गर्म होने की क्या है वजह

- Temperature of Brain लंदन कैम्ब्रिज की MRC लेबोरेटरी फॉर मॉलिक्यूलर बायोलॉजी की एक रिसर्च में ये बात सामने आई है. इस रिसर्च में पाया गया हा कि शरीर के बाकी हिस्सों का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक होता है लेकिन मस्तिष्क का नॉर्मल टेंपरेचर 38.5 डिग्री सेल्सियस तक पाया गया है. वहीं दिमाग के अंदर के हिस्सों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक गर्म हो सकता है…

- Temperature of Brain इस शोध के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि मेंस्ट्रुअल साइकिल की वजह से महिलाओं के मस्तिष्क का तापमान ज्यादा हो जाता है. रिसर्च में शामिल डॉ. जॉन ओ’नील ने कहा है कि अगर शरीर का तापमान दिमाग के बराबर हो जाए तो इसे बुखार की श्रेणी में माना जाएगा. हालांकि इतना ज्यादा टेंपरेचर ऐसे लोगों में ही पाया गया है, जिन्हें कभी हेड इंजरी हुई हो… रिसर्च में ये भी कहा गया है कि उम्र बढ़ने के साथ दिमाग का तापमान बढ़ता है. ज्यादा उम्र होने पर मस्तिष्क को कूल-डाउन करने की क्षमता कम हो जाती है. हालांकि अभी ये नहीं कहा जा सकता कि ऐसा किसी दिमागी विकार की वजह से होता है या नही.

- Temperature of Brain प्रकृति की बनाई हुई अगर दुनिया की सबसे कोई जटिल चीज है तो वह शायद मानव मस्तिष्क (Human Brain) ही है. इस पर कई गहन शोध होने के बाद भी अभी तक हमें इसके बारे में केवल कुछ ही जानकारी मिल सकी है. चौंकाने वाली बात लगती है, लेकिन नए अध्ययन में वैज्ञानिकों को पता चला है कि हमारे मस्तिष्क का तापमान (Temperature of Brain) जो समझा जाता रहा है उससे कहीं अधिक बदलता है. इस अध्ययन से कई धारणाओं के साथ यह धारणा भी टूटी है कि शरीर और मस्तिष्क का तापमान एक ही रहता है. यह खोज मस्तिष्क संबंधी रोगों (Brain diseases) और व्याधियों के निदान और उपचार में बहुत सहायक हो सकती है…
पढ़िए खबर में – लालू प्रसाद यादव की हालत नाजुक https://shininguttarakhandnews.com/lalu-prasad-yadav-latest/

