कहते हैं कि जिंदगी में पैसा और सफलता जरूरी है, लेकिन असली सुकून हर किसी को अलग जगह मिलता है। ऐसी ही एक कहानी सोशल मीडिया (Social Media) पर इन दिनों लोगों का ध्यान खींच रही है। दुबई में रियल एस्टेट का काम करने वाले ईशान ग्रोवर ने शहर की तेज रफ्तार जिंदगी छोड़कर उत्तराखंड के पहाड़ों में रहने का फैसला किया। अब वह कसार देवी में एक कैफे चलाते हैं, जिसका नाम है ‘Thoda Slow’Cafe
करोड़ों की रियल एस्टेट छोड़ बना कैफे वाला Thoda Slow Cafe

ईशान कई सालों तक दुबई में रियल एस्टेट के क्षेत्र में काम कर रहे थे। वहां की जिंदगी तेज थी और काम का दबाव भी काफी था लेकिन उत्तराखंड की पहाड़ियों की एक यात्रा ने उनकी सोच बदल दी। पहाड़ों की शांति और खूबसूरती उन्हें इतनी पसंद आई कि उन्होंने यहीं रुकने का फैसला कर लिया। ईशान की कहानी को कंटेंट क्रिएटर हिमांशु खोसला ने अपनी ‘Unfiltered Life’ सीरीज में दिखाया।
बातचीत के दौरान ईशान ने बताया कि जब वह उत्तराखंड आए तो उन्हें यह जगह बेहद पसंद आई और उन्होंने यहीं रहने का फैसला किया। उन्होंने अपने कैफे का नाम भी अपनी नई जिंदगी की सोच के हिसाब से रखा। ईशान कहते हैं कि वह अब धीमी और शांत जिंदगी जीना चाहते हैं। इसी वजह से उन्होंने अपने कैफे का नाम ‘Thoda Slow’ रखा है लेकिन ईशान के इस फैसले के पीछे सिर्फ पहाड़ों की खूबसूरती नहीं थी। उनकी जिंदगी में एक ऐसा समय भी आया, जिसने उन्हें अपने भविष्य के बारे में दोबारा सोचने पर मजबूर किया।

हिमांशु बताते हैं कि, ‘थोड़ा स्लो’ सिर्फ एक दुकान या कैफे नहीं, बल्कि उनकी फिलॉसफी का प्रतीक है। नाम ही बताता है कि वे स्लो लाइफ को प्रमोट कर रहे हैं। समझाते हुए वे कहते हैं कि, “जैसा नाम है, वैसा ही मैं स्लो लाइफ को बढ़ावा दे रहा हूं और खुद भी स्लो लाइफ जीना चाहता हूं। शहर की सारी भागमभाग और हैसल छोड़कर शांतिपूर्ण जगह पर रहना चाहता हूं। अपनी जिंदगी जीना चाहता हूं।” वे चाहते हैं कि लोग शहर की भीड़-भाड़ से दूर निकलकर खुद के लिए समय निकालें। वीडियो में कासर देवी के खूबसूरत माहौल, उनकी दुकान और पहाड़ी जिंदगी की झलकियां दिखती हैं। ईशान का मानना है कि अगर साधन हैं तो ऐसी जिंदगी चुननी चाहिए। उनकी कहानी ने सोशल मीडिया पर कई लोगों को छू लिया है।
https://www.instagram.com/reel/DcZDMA0TSXz/?utm_source=ig_embed&ig_rid=A9A_IAIipMfqIJJ8I5w9vDN
इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @himanshukhosla1991 नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो के मुताबिक, ईशान पहले दुबई में रियल एस्टेट सेक्टर में काम करते थे। वहां की भागमभाग भरी, दबाव वाली जिंदगी उनके लिए आम थी। लेकिन पिता के कैंसर से निधन ने उनका पूरा नजरिया बदल दिया। उन्होंने बताया, ‘मैं अस्पतालों में इधर-उधर भाग रहा था। देखा कि क्या हो रहा है और क्या चल रहा है। मैं उस जिंदगी से नफरत करने लगा। बाद में महसूस किया कि मुझे पहाड़ों में शांति मिलती है।’ इसके बाद उन्होंने फैसला लिया कि अगर उनके पास विकल्प है तो वे शांत और अर्थपूर्ण जीवन चुनेंगे। कासर देवी पहुंचने पर उन्हें जगह से प्यार हो गया और वे यहीं रुक गए। वे बोले कि, ‘मैं दुबई में रियल एस्टेट करता था। यहां आकर मुझे यह जगह पसंद आ गई और मैं यहीं रह गया।’

