Tiger Fall उत्तराखंड को कुदरत ने नैसर्गिक सौंदर्य से सजाया है. जिसमें खूबसूरत पहाड़, हिमाच्छादित हिम श्रृंखलाएं, बुग्याल, झरने, धार्मिक और पर्यटन स्थल आदि हैं. जिसे देखने के लिए देशभर के पर्यटक खींचे चले आते हैं. पारा चढ़ते ही पर्यटक हिल स्टेशनों की ओर रुख कर रहे हैं. इन हिल स्टेशनों में चकराता भी शामिल हैं. जो अपने आप में खास है. यहां एक कुदरती झरना भी है, जो टाइगर फॉल के नाम से फेमस है. जहां गर्मियों के दिनों पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहता है. आइये आपको इस रोमांचक झरने के बारे में बताते हैं।
पयर्टकों के लिए खुला टाइगर फाॅल Tiger Fall

देहरादून शहर से तक़रीबन 105 किलोमीटर दूर चकराता से 20 किलोमीटर की दुरी पर स्थित है टाइगर फॉल अगर आपका मूड नेचर के पास कुछ समय गुजारने का है तो यहाँ आकर आपका मन और भी शांत हो जायेगा। टाइगर फॉल नाम से ही आपको चल गया होगा यह कोई आम झरना नहीं यहाँ मॉनसून के दौरान आपको टाइगर की दहाड़ सुनने को मिलेगी और इतना ही नहीं जब इस झरने के पानी की बौछार जमीन पर गिरती है अपने साथ लेकर आती है ठंडी-ठंडी शीत लहर जो आपको ठण्ड महसूस कराती है जो पर्यटको को अपनी और बार बार आने पर मजबूर करता है इस झरने का पानी इतना ठंडा है कि आप गर्मी में ज्यादा देर तक इसमें नहा नहीं कर सकते है

पार्किंग से आगे की और जब आप अंदर पहुंचेंगे तो आपको एक लकड़ी का सुन्दर रास्ता बना दिखाई देगा जो देखने में बहुत आकर्षक लगता है और उससे कुछ ही दुरी पर आपको एक आटा चक्की भी देखने को मिलेगी वो भी बिना बिजली वाली जिसको घराट भी कहा जाता है पहले के समय में जब बिजली नहीं हुआ करती थी जब ऐसी आटा चक्की हर गाँव में देखने को मिलती थी लेकिन अब जिंदगी की भाग दौड़ व मॉडर्न लाइफ में अब बहुत कम ही देखने को मिलती है। आज भी पहाड़ो में आपको बहुत सारी ऐसी चीजे देखने को मिलेगी जो पहले के समय में रोजमर्रा का हिस्सा थी।

टाइगर फॉल 50 मीटर ऊँचा है , देखने में यह बहुत सूंदर लगता है गर्मी के समय यहाँ पर आपको बहुत सारे टूरिस्ट देखने को मिल जायेंगे। यह जगह साल भर खुली रहती है आप साल में कभी भी यहाँ पर आ सकते हो। अगर आपको भरपूर मौसम का लुफ्त उठाना है मार्च और अप्रैल व सितम्बर से नवंबर के बीच आपको चारो तरफ से साफ़ मौसम और हल्की हल्की ठंड मिलेगी और अगर आपको और भी खूबसूरत मौसम देखना है तो आप अगस्त में आ सकते हो क्योंकि रास्ते ऊपर और बादल नीचे दिखाई देंगे।

राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, गुजरात राज्यों के पर्यटक टाइगर फॉल को देखने के लिए पहुंचते हैं. वो भी चकराता की सुंदरता का बखान करते नहीं थक रहे हैं. दिल्ली के पर्यटक का कहना है कि जड़ी बूटियों का पानी निकलता है, जो नेचुरल और प्योर होता है. यहां का ऑक्सीजन का लेवल भी शुद्ध है. जो शरीर के लिए बेहद लाभदायक है.

