Tourist Bus Accident : खाई में गिरी बस , 21 श्रद्धालुओं की मौत

Tourist Bus Accident जम्मू कश्मीर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यात्रियों से भरी एक बस 150 फीट गहरी खाई में गिर गई है। हादसे में 21 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है। 10 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। बाकी को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस में करीब 60 लोग सवार थे, जो जम्मू शहर से शिव खोरी मंदिर जा रहे थे, लेकिन हादसे का शिकार हो गए।

जम्मू में हाईवे पर कालीधर मंदिर के पास हादसा tourist Bus Accident


जम्मू कश्मीर के ट्रांसपोर्ट कमिश्नर राजेंद्र सिंह तारा ने बताया कि हादसा नेशनल हाईवे पर कालीधर मंदिर के पास टूंगी मोड़ में हुआ। बस खाई में गिरते देखकर लोग जुट गए थे। लोगों ने मिलकर बचाव अभियान चलाया। हादसे की सूचना थाना प्रभारी अखनूर तारिक अहमद मोके को दी गई। उन्होंने घायलों को लोगों और पुलिस ने मिलकर चौकी चौरा और अखनूर अस्पताल में भर्ती कराया। SDM अखनूर लेख राज, SDPO अखनूर मोहन शर्मा भी मौके पर पहुंचे।


पिछले महीने नवंबर में भी हुआ था ऐसा हादसा
बता दें कि पिछले साल नवंबर महीने में भी ऐसा ही भीषण बस हादसा हुआ था। 15 नवंबर 2023 को जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के अस्सार इलाके में एक्सीडेंट हुआ था। यात्रियों से भरी बस 300 फीट गहरी खाई में लुढ़क गई थी। हादसे में 38 यात्रियों की मौत हुई थी। मरने वालों में 9 महिलाएं भी शामिल हैं।  किश्तवाड़ से जम्मू जाते समय हादसा हुआ था।बस की हालत ऐसी हो गई थी कि बॉडी काटकर शव निकालने पड़े थे। घायल यात्रियों को किश्तवाड़ के जिला अस्पताल में और डोडा के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (GMC) में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था, जिनकी हालत नाजुक थी।

उत्तर प्रदेश के हाथरस से जम्मू कश्मीर के शिव खोड़ी जा रही श्रद्धालुओं की बस अखनूर में 150 फीट गहरी खाई में गिर गई है. इस हादसे में अभी तक 22 की मौत हो गई है. वहीं, 40 लोग घायल हो गए हैं. पुलिस ने कहा है कि शवों को रिकवर किया जा रहा है और उन्हें उप जिला अस्पताल ले जाया गया है. इस हादसे पर पीएम नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दुख जताया है. वहीं, प्रधानमंत्री कार्यालय ने मृतकों के लिए दो लाख रुपए देने का ऐलाना किया

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.