TRICOLOR INSIDE EYE तमिलनाडु के एक शख्स ने अपनी आंखों के अंदर तिरंगा बनवाया है. उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. राजा नाम के इस शख्स ने इस तस्वीर और वीडियो को सोशल मीडिया पर चेतावनी के साथ पोस्ट किया है. उनका कहना है कि इसे ट्राय मत करना, वरना आंखों में इन्फेक्शन हो सकता है. राजा का कहना है कि जागरूकता फैलाने के लिए उन्होंने तिरंगा बनवाया है, इससे वे लोगों को राष्ट्र ध्वज की महत्ता बताना चाहते हैं. राजा का कहना है कि राष्ट्र ध्वज तिरंगा को अपनी आंखों की तरह ही सुरक्षित रखने की जरूरत है….
TRICOLOR INSIDE EYE आंखों के अंदर तिरंगा

- TRICOLOR INSIDE EYE राजा ने कहा कि उन्होंने दाहिनी आंख में तिरंगा बनवाया है. इसके लिए उन्होंने आजादी का अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा कार्यक्रम से प्रेरणा मिली. देश में हर जगह लोग तिरंगा यात्रा, तिरंगा रैली और हर घर पर तिरंगा फहराने का कार्यक्रम हो रहा है. राजा ने बताया कि उन्होंने अंडे के खोल से सफेद भ्रूण लिया और उसे महीन कपड़े जैसी फिल्म पर जोड़ा. इसके बाद फिल्म पर पेंट लगाया और उस पेंट को आंखों के भीतर रखा इससे तिरंगा जैसी आकृति बन गई. उन्होंने चेतावनी दी है कि अन्य लोग इसे न दोहराएं, इससे आंखों को खतरा हो सकता है. राजा मात्र कक्षा नौ तक ही पढ़े हैं, लेकिन वे अपनी कला से लोकप्रिय जरूर हैं. उन्होंने कई कलाकृतियां बनाई हैं…
Must Read : भाजपा प्रदेश प्रभारी की छुट्टी , यहाँ दायित्वधारियों का एलान जल्द ! https://shininguttarakhandnews.com/bjp-mission-2024-2/

