Turmeric Tea Benefits : नमकीन चाय पीकर तो देखिये हुज़ूर

Turmeric Tea Benefits हल्दी से तैयार नमकीन चाय स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण स्वास्थ्य की कई परेशानियों को कम कर सकता है। साथ ही सर्दियों के दिनों में गले में होने वाली परेशानियों को कम करने के लिए आप इस चाय का सेवन कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे तैयार करें हल्दी की चाय और इसके क्या फायदे हैं?

Turmeric Tea Benefits एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण

हम में से अधिकतर लोग मीठी या फिर फीकी चाय का सेवन करते हैं। मीठी चाय जहां स्वास्थ्य के लिए अनहेल्दी मानी जाती है तो वहीं फीकी चाय स्वाद में अच्छी न होने की वजह से कई लोग इसका सेवन नहीं करते हैं। ऐसे में नमकीन चाय आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है, जो स्वाद में बेहतर होने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए हेल्दी भी होती है। जी हां, नमकीन चाय, हल्दी से तैयार किया जाता है, जो कई तरह से आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। आज हम इस लेख में नमकीन चाय यानि हल्दी की चाय की रेसिपी और फायदों के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं कैसे तैयार की जाती है हल्दी की चाय?

हल्दी की चाय की रेसिपी
अब आपको बताते हैं इस चाय में क्या क्या ज़रूरी है –
हल्दी – आधा चम्मच
पानी – 1 कप
काली मिर्च पाउडर – 1 चुटकी
काला नमक – 1 चुटकी
नींबू का रस – स्वादानुसार

अब समझ  लीजिये इस दिव्य चाय को बनाने की विधि –

हल्दी की चाय को तैयार करने के लिए 1 कप पानी को गर्म करें। जब यह अच्छी तरह से गर्म हो जाए तो इसमें काली मिर्च पाउडर और हल्दी डालें और गर्म होने दें। इसके बाद जब पानी अच्छी तरह से गर्म हो जाए तो इसे छान लें। अब इसमें काला नमक और थोड़ा सा नींबू का रस मिक्स करें। इसके सेवन से आप गले की खराश से लेकर कई परेशानियों को दूर कर सकते हैं।

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.