Turtle Chips दुनियाभर में कई अजीब-गरीब चीजों की मांग है. कछुआ से बनने वाली चिप्स इसका एक बड़ा उदाहरण है. . एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में चंबल नदी में सिन्दूरी कछुओं समेत (निलसोनिया गैंगटिस और चित्रा इंडिका) तीन ऐसी प्रजातियां होती हैं, जिनसे चिप्स बनाया जाता है. कछुए के पेट की स्किन को प्लैसट्रान कहते हैं. इसी से चिप्स बनाए जाते हैं. कछुए से प्लैसट्रान को काटकर अलग कर लिया जाता है. फिर इसे उबालकर सुखाया जाता है. इसके बाद बंगाल के रास्ते इसे विदेशों में भेज दिया जाता है….
Turtle Chips क्या आप जानते हैं फायदे ?

- Turtle Chips मिली जानकारी के अनुसार, गर्मियों में चिप्स बनाकर तस्कर विदेशों में भेजते हैं, वहीं सर्दियों में जिंदा कछुओं की भी तस्करी की जाती है. वहीं एक किलो वजनी कछुए से 250 ग्राम तक चिप्स निकाल सकते हैं. विदेशों में चिप्स का इस्तेमाल पापड़ की तरह भी किया जाता है. इसके अलावा कुछ लोग इसका इस्तेमाल सूप बनाकर करते हैं.कछुए के चिप्स की विदेशों में खूब डिमांड है। लोग इसके लिए मोटी रकम चुका रहे हैं, जो हमारे और आपके जेब से काफी ज्यादा है। दुर्लभ कछुआ के शरीर से पहले चिप्स बनाया जाता है. इसके बाद इससे बनने वाले सूप का इस्तेमाल लोग अपनी शारीरिक क्षमता को बढ़ाने के लिए करते हैं. ऐसा माना जाता है कि इन देशों में सेक्स पावर को बढ़ाने के लिए इसका सेवन करते हैं. कुछ लोग इसका मांस भी खाते हैं. खैर, कछुए के चिप्स थाईलैंड, मलेशिया और सिंगापुर जैसे देशों में 1 लाख से 2 लाख रुपए में बिकता है।

- Turtle Chips धरती पर सबसे ज्यादा दिनों तक जिंदा रहने वाला जीव कोई है तो वो कछुआ है। यह 150 साल से 250 साल तक जिंदा रहता है। इनके दुलर्भ प्रजाति के सिंदूरी कछुओं जैसे की निलसोनिया गैंगटिस और चित्रा इंडिका की मांग विदेशों में खूब हैं। यह भारत के चंबल नदी में पाए जाते हैं। यहां से इनकी तस्करी होती है। जिसका चिप्स बनाकर लोग अमीर हो रहे हैं। लोग इस खूबसूरत जानवर का सूप भी बनाकर पीते हैं और मांस भी खाते हैं।
Turtle Chips इन जगहों पर चिप्स की खूब डिमांड

- Turtle Chips इसका चिप्स थाइलैंड, सिंगापुर,मलेशिया में खूब डिमांड में हैं। यह 2 लाख रुपए किलो में वहां बिक रही हैं। कछुए का चिप्स उसके पेट की स्किन जिसे प्लैसट्रान कहते हैं उसे निकालकर बनाया जाता है। इसके अलावा इस हिस्से को निकालकर सुखाया जाता है और फिर लोग उबालकर सूप तैयार करते हैं। जिसका सेवन सेक्स पावर को बढ़ाने के लिए लोग करते हैं।इसके साथ साथ और भी कई खूबियां इस खूबसूरत जीव में पाए जाते हैं। भारत में कछुए की खरीद फरोख्त पर रोक है। इसके लिए सख्त सजा का प्रावधान भी है। बावजूद इसके आये दिन तस्करी की खबरें सामने आती रहती है जिसकी वजह इंसान की लालच और बॉडी पावर बढ़ाने की चाहत है।
सावधान ! उसका नशा बीमार कर देगा ! https://shininguttarakhandnews.com/addiction-news-watching/

