UPCL Transfer धामी सरकार ने कई अफसर बदल डाले

UPCL Transfer  देर रात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार ने ऊर्जा सेक्टर में बड़ा फेरबदल किया है. इस नए आदेश के मुताबिक तीनों प्रमुख ऊर्जा निगमों में बड़ा बदलाव किया गया है. यूपीसीएल (UPCL) के एमडी अनिल कुमार को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है. यूजेवीएनएल (UJVNL) के एमडी संदीप सिंघल को भी हटा दिया गया है. UPCL में गजेन्द्र सिंह बुडियाल को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. UJVNL में अजय कुमार सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं UPCL परियोजना के निदेशक अजय अग्रवाल पदमुक्त कर दिए गए हैं.

ऊर्जा सेक्टर में बड़ा खेल, तीनों निगमों में फेरबदल UPCL Transfer 

UPCL Transfer

यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार को तत्काल प्रभाव से हटाया गया

यूजेवीएनएल के एमडी संदीप सिंघल भी पद से हटाए गए

 

यूपीसीएल में गजेन्द्र सिंह बुडियाल को अतिरिक्त प्रभार

यूजेवीएनएल में अजय कुमार सिंह को अतिरिक्त जिम्मेदारी

यूपीसीएल (परियोजना) के निदेशक अजय अग्रवाल भी पदमुक्त

ऊर्जा विभाग के सूत्रों के मुताबिक ऊर्जा क्षेत्र में कामकाज की समीक्षा के बाद सरकार ने देर शाम यह बड़ा कदम उठाया है। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि एक साथ कई वरिष्ठ अधिकारियों को हटाने और नई जिम्मेदारियां सौंपने से साफ है कि सरकार ऊर्जा निगमों की कार्यप्रणाली में सुधार और जवाबदेही सुनिश्चित करना चाहती है। इस बड़े फेरबदल के बाद ऊर्जा विभाग में माना जा रहा है कि आने वाले समय में ऊर्जा सेक्टर में और भी सुधारात्मक कदम उठाए जा सकते हैं।