Violent Leaders son : रैगिंग ,लड़की और भाजपा नेता के बेटे की 1 शर्मनाक करतूत !

Violent Leaders son  हैदराबाद की महिंद्रा यूनिवर्सिटी में रैगिंग का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है. सोशल मीडिया पर रैगिंग का एक वीडियो वायरल है, जिसमें तेलंगाना के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बंदी संजय कुमार का बेटा बंदी साईं भागीरथ अपने साथियों के साथ मिलकर एक जूनियर छात्र की रैगिंग करता नजर आ रहा है. हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद साईं भागीरथ पर एक्शन हुआ है और यूनिवर्सिटी प्रशासन ने डुंडीगल पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

Violent Leaders son छात्र पर बरसाए ताबड़तोड़ थप्पड़

Violent Leaders son
Violent Leaders son
  • Violent Leaders son स्टाईल में बात, चेहरे पर कानून का कोई डर नहीं और फिर बरसाए ताबड़तोड़ थप्पड़-लात और घूसे. तेलंगाना के बीजेपी अध्यक्ष बंडी संजय कुमार के बेटे की पूरी करतूत कैमरे में कैद हो गई. अब बीजेपी नेता के बेटे की इस दबंगई का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इंस्टीट्यूट की अनुशासनात्मक समिति के चीफ की ओर से की गई शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी भागीरथ साई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
  • Violent Leaders son तेलंगाना स्टेट मिनरल डेवलपमेंट कारपोरेशन के चीफ कृष्णनन केटीआरएस ने ट्विटर पर बीजेपी नेता के बेटे की दबंगई का वीडियो शेयर किया है.भाजपा नेता के बेटे पर हाल ही में अपने दोस्त की बहन के साथ ‘दुर्व्यवहार’ करने के लिए एक निजी शैक्षणिक संस्थान के परिसर में एक साथी छात्र की पिटाई करने का आरोप लगाया गया था. भाजपा अध्यक्ष का बेटा इंजीनियरिंग प्रथम वर्ष का छात्र है. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसमें एक युवक दूसरे को कथित तौर पर थप्पड़ मार रहा है.

मैडम ने होमवर्क न करने पर फोड़ दी बच्चे की आँख !! https://shininguttarakhandnews.com/brutal-punishment-jaipur-teacher/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.