UPI Biometric Payment G Pay, Paytm किसी भी पेमेंट ऐप पर अंगूठे से होगा पेमेंट

UPI Biometric Payment अब एंड्रॉयड और आईफोन यूजर्स किसी भी पेमेंट ऐप पर बायोमेट्रिक पेमेंट फीचर का इस्तेमाल कर पाएंगे। NPCI ने सभी ऐप्स के लिए इस फीचर को ऑन कर दिया है। इससे पहले यह सिर्फ एंड्रॉयड यूजर्स के लिए कुछ ही ऐप्स पर मौजूद था। अब आप बिना पिन डाले अपने अंगूठे या चेहरे की मदद से पेमेंट कर पाएंगे। सुरक्षा के लिए इन पेमेंट्स को 5000 तक सीमित रखा गया है।

सभी पेमेंट ऐप्स के लिए बायोमेट्रिक पेमेंट की सुविधा शुरू UPI Biometric Payment


Face ID Transaction Limit

NPCI ने सभी पेमेंट ऐप्स के लिए बायोमेट्रिक पेमेंट की सुविधा को शुरू कर दिया है। अब आप चाहे एंड्रॉयड यूजर्स हों या आईफोन यूजर, आप किसी भी पेमेंट ऐप पर बिना पिन डाले ही पेमेंट कर पाएंगे। अभी तक यह फीचर Amazon Pay और PhonePe जैसे ऐप्स पर सिर्फ एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध थे। अब इन ऐप्स के अलावा बाकी के UPI ऐप्स भी सभी यूजर्स को बायोमेट्रिक पेमेंट्स का ऑप्शन दे रहे हैं।

आईफोन यूजर्स को भी फेस आईडी की मदद से पेमेंट करने का ऑप्शन मिलने लगा है। बता दें कि इस फीचर को आपको अपनी पेमेंट ऐप में ऑन करना होगा और साथ ही इसके लिए यह भी जरूरी है कि आपकी पेमेंट ऐप अप-टू-डेट हो और बैंक बायोमेट्रिक पेमेंट के फीचर को सपोर्ट करता हो।बायोमेट्रिक पेमेंट फीचर के सभी ऐप्स के लिए आने की वजह से अब पेमेंट का तरीका पूरी तरह से बदल जाएगा। अभी तक यूजर्स UPI पेमेंट्स करने के लिए 4 अंकों के पिन का इस्तेमाल करते थे।


हालांकि अब उसकी जगह फेस आईडी या फिंगरप्रिंट सेंसर का इस्तेमाल करना होगा। बता दें कि सुरक्षा की दृष्टि से बायोमेट्रिक पेमेंट फीचर को 5000 रुपये तक की पेमेंट तक लॉक रखा गया है। 5000 से ज्यादा की पेमेंट के लिए आपको पहले की तरह UPI पिन डालना होगा।NPCI द्वारा सभी ऐप्स पर बायोमेट्रिक पेमेंट्स को ऑन करने की वजह से अब UPI पेमेंट्स और तेजी से हो पाएंगी। इससे पीक आवर्स में UPI पेमेंट्स के फेल होने जैसी समस्याएं बेहद कम हो जाएंगी। बता दें कि UPI के जरिए होने वाली पेमेंट्स का एक हिस्सा 5000 रुपये से कम की पेमेंट्स का होता है। ऐसे में इस फीचर की मदद से लोग तेजी से और ज्यादा सुरक्षित तरीके से पेमेंट कर पाएंगे।


जिन लोगों के फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है, उन्हें पेमेंट करने के लिए अंगूठे का इस्तेमाल करना होगा। वहीं iPhone में अब टच आईडी का फीचर आता नहीं है इसलिए आईफोन यूजर्स बायोेमेट्रिक फीचर के जरिए पेमेंट करते समय फेस आईडी का इस्तेमाल कर पाएंगे। यहां गौर करने वाली बात है कि ज्यादातर एंड्रॉयड स्मार्टफोन भी फेस अनलॉक का फीचर फोन पर देते हैं लेकिन कम सुरक्षित होने की वजह से एंड्रॉयड यूजर्स फिंगरप्रिंट सेंसर पर अंगूठा लगाकर ही पेमेंट कर पाएंगे।