प्रदेश कांग्रेस(Uttarakhand Congress) द्वारा आयोजित संविधान बचाओ रैली में कांग्रेस के सभी दिग्गजों ने अपने अपने खेमों से निकल कर पार्टी मंच पर एक साथ आ कर एकजुटता दिखाई और सभी ने कार्यकर्ताओं में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए जोश भरा। चुनावी ज़मीन तैयार करने वाली इस रैली में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य,पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह व पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल व पूर्व मंत्री डॉक्टर हरक सिंह रावत पूरी रैली में एक मंच पर रहे और इन सभी ने रैली को संबोधित किया। रैली में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय महासचिव व राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट भी जमकर गरजे और भविष्य में प्रदेश नेतृत्व को हर प्रकार के सहयोग का आश्वाशन सार्वजनिक रूप में घोषित कर गए।
संविधान बचाओ रैली में एकजुटता का प्रदर्शन
कांग्रेस(Uttarakhand Congress) पार्टी ने देश में आतंकवाद का डट कर मुकाबला किया व आतंकवादी हमलों में सबसे ज्यादा नुकसान भी कांग्रेस ने झेला है , हमने दो दो प्रधानमंत्री खोए , सरदार बेअंत सिंह जैसे नेता खोए किंतु कभी आतंकवाद के आगे झुके नहीं और ना झुकेंगे यह बात आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड के द्वारा राज्य की राजधानी देहरादून के रेंजर्स कालेज ग्राउंड में आयोजित संविधान बचाओ रैली को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व केंद्रीय मंत्री व राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री सचिन पायलट ने कही। उन्होंने केंद्र सरकार पर आतंकवाद से निपटने में असफल रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि आज जब पहलगाम में आतंकवादियों ने क्रूरतम हत्याएं की हैं उसमें सुरक्षा एजेंसियों व खुफिया तंत्र की असफलता व भारी चूक केंद्र सरकार ने स्वयं स्वीकार की है।
प्रदेश कांग्रेस के सभी दिग्गज जुटे रैली में
पूर्व केंद्रीय मंत्री पायलट ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने बताया कि उत्तराखंड की भाजपा सरकार भी केंद्र की मोदी सरकार के नक्शे कदम पर चल रही है और प्रदेश की जनता उनसे निराश हो चुकी है। श्री पायलट ने कहा कि अब आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के राज्य के नेताओं को एकजुट हो कर काम करना है और राज्य में कांग्रेस की सरकार लानी है। उन्होंने कहा कि मेरी जब भी आवश्यकता प्रदेश कांग्रेस को होगी मैं उत्तराखंड के लिए हमेशा उपलब्ध हूं।
भाजपा सरकार के खिलाफ सचिन पायलट गरजे
प्रदेश कांग्रेस(Uttarakhand Congress) अध्यक्ष करण माहरा ने केंद्र व राज्य की भाजपा सरकारों पर जम कर हमला किया और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से प्रदेश में भ्रष्ट भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष ही यह स्वीकार कर रहे हैं कि राज्य में अवैध खनन हो रहा है और उन्होंने अपने विधायकों से अवैध खनन रोकने का स्वागत किया यानि उन्होंने स्वीकार किया कि राज्य में भाजपा के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार के शमशान में अवैध खनन हो रहा है।
मैं कांग्रेस का सबसे उम्रदराज सिपाही – हरदा
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि मैं कांग्रेस का सबसे उम्रदराज सिपाही हूं और हमेशा जनता की लड़ाई के लिए प्रदेश कांग्रेस के लिए तत्पर खड़ा हूं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की निकम्मी भाजपा सरकार आज राज्य की जनता के दुख दर्द को दूर नहीं कर पा रही इसलिए अब कांग्रेस जनों को पूरे प्रदेश में इस सरकार के कारनामों को उजागर करने की आवश्यकता है।प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सड़क से सदन तक जनता के सवालों पर लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में चाहे बेरोजगारी का मुद्दा हो या महंगाई का कांग्रेस मुखर हो कर जनता की लड़ाई हर स्तर पर लड़ेगी।
कांग्रेस की सरकार लाने के लिए उत्तराखंड पीसीसी के साथ
सभा का संचालन करते हुए प्रदेश कांग्रेस(Uttarakhand Congress) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन व प्रशासन सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि आज बहुत पवित्र दिन है जब दुनिया के कारणों सनातनियों की आस्था व श्रद्धा के प्रतीक उत्तराखंड की चार धाम यात्रा का शुभारंभ हो रहा है और प्रदेश के लाखों कांग्रेस कार्यकर्ता राजधानी देहरादून में देश के १४० करोड़ लोगों की आस्था के ग्रन्थ संविधान को बचाने का संकल्प ले रहे हैं। धस्माना ने प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा से पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट को उत्तराखंड के चारधामों का स्मृति चिन्ह भेंट करने का आग्रह किया और मुख्यातिथि सचिन पायलट ने करण माहरा, यशपाल आर्य, प्रीतम सिंह व गणेश गोदियाल को राष्ट्र अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़के द्वारा भेजी गई संविधान की प्रतियां भेंट की।