Uttarakhand News शहरों को सुन्दर बनाने में जुटे सचिव डॉ आर. राजेश कुमार

Uttarakhand News  देवभूमि को संवारने के लिए उत्तराखंड के बेहद अनुभवी और ग्राउंड जीरो पर उतर कर सरकारी योजनाओं को फाइलों से हकीकत में ज़मीन पर साकार करने में पारंगत सचिव डॉ आर. राजेश कुमार एक बार फिर धामी सरकार के विजन को सफल बनाने में जुटे हैं। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के तहत शहरों के सुनियोजित विकास और सौंदर्यीकरण की कवायद को तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में आवास एवं राज्य सम्पत्ति सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने हल्द्वानी और ऊधमसिंह नगर पहुंचकर विभिन्न प्रस्तावित एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्य उच्च गुणवत्ता और निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरे करने के सख्त निर्देश दिए हैं, जिससे स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने किया परियोजनाओं का निरीक्षण Uttarakhand News

हल्द्वानी क्षेत्र में विकास और सौंदर्यीकरण को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं तैयार की गई हैं। इसके तहत हैराखान चौराहे पर मानसखंड थीम आधारित रोटरी और कुसुमखेड़ा चौराहे पर नारी शक्ति थीम आधारित रोटरी विकसित की जाएगी। इन परियोजनाओं का उद्देश्य शहर के प्रमुख चौराहों को एक नया और आकर्षक स्वरूप देना तथा उत्तराखंड की संस्कृति को प्रदर्शित करना है।

रामलीला ग्राउंड के समीप स्थित डी.के. पार्क के सौंदर्यीकरण का कार्य भी प्रस्तावित किया गया है, जहां आमजन के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ओपन जिम उपकरण लगाए जाएंगे। इसके साथ ही नरीमन क्षेत्र से करीब 200 मीटर मार्ग के रोड मीडियन में वृक्षारोपण और हरितीकरण का कार्य भी किया जाएगा। इन सभी प्रस्तावित कार्यों के अनुमान तैयार किए जा चुके हैं और इसी माह टेंडर प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है।

स्वास्थ्यनिरीक्षण के दौरान हाईकोर्ट के लिए प्रस्तावित भूमि का भी जायजा लिया गया और अधिकारियों ने सचिव को इससे जुड़ी विस्तृत जानकारी दी। इसके बाद सचिव ने ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर, किच्छा और सितारगंज क्षेत्रों का भी दौरा किया। रुद्रपुर में मोदी मैदान के पास प्रस्तावित इंडोर एवं आउटडोर स्टेडियम की कार्ययोजना का निरीक्षण कर निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए गए।