देहरादून से अनीता तिवारी की रिपोर्ट –
Uttarakhand Pari Tal आज हम आपको उत्तराखंड की रहस्यमय झील के बारे में बताने जा रहे है जिसके नज़ारे अदभुत है। ये है रहस्यमय जगह हैं। ये रहस्य एक झील का है जो नैनीताल में स्थित है। देश और दुनिया से टूरिस्ट यहां आते हैं और इस झील का दीदार करते है। और इस झील को ताल झील कहते है। लोगों का कहना है कि इस ताल पर परियां नहाने के लिए आती हैं। ये सुनकर अजीब जरूर लगेगा, लेकिन यह एकदम सही है। आइए इस ताल के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Uttarakhand Pari Tal हर पूर्णिमा की रात परियां आती हैं नहाने !

- Uttarakhand Pari Tal इस ताल को उत्तराखंड का एक रहस्यमयी ताल भी कहा जाता है। लोगों का कहना है कि हर पूर्णिमा की रात यहां परियां नहाने आती हैं, इसलिए यहां स्थानीय लोग नहाने और डुबकी लगाने से परहेज करते हैं। झील की असल गहराई का पता नहीं चल पाया है। इस ताल के आसपास की कुछ काली चट्टानें दिखती हैं। इन्हें शिलाजीत युक्त चट्टान माना जाता है। यह एंटी एजिंग के लिए औषधीय तत्वों से भरपूर होती है। इस ताल से सटा एक खूबसूरत सा झरना भी दिखाई देता है, जो इसकी सुंदरता को और निखार देता है।

- Uttarakhand Pari Tal इस ताल तक पहुंचने के लिए यदि ट्रैकिंग करते हुए जाते है यह सफर बेहद ही रोमांचक होता है। जंगलों के बीच से गुजरते गए इस रास्ते में कई जंगली जानवरो की आवाज़ भी सुनाई देती है। लेकिन इस रास्ते से गुजरते हुए इस परी ताल तक पहुंचने का सफर बेहद सुहाना होता है। यहां से जाते हुए आपको रास्ते मे एक पुल भी मिलेगा जो कि ब्रिटिश काल का है। जो बहुत ही खूबसूरत है। इस ताल की रहस्यमयी तालों में गिनती की जाती है। माना जाता है कि पूर्णिमा के दिन यहां परियां नहाने के लिए आती है। यहां पर एक खूबसूरत झरना भी है। यदि आप नैनीताल की सैर पर आ रहें है तो आप इस परी ताल पर अवश्य जाए। जिसको देखते ही आपका मन खुश हो जाएगा।