Call Center Fraud  : सावधान ! लड़कियां फोन पर देती हैं नौकरी का झांसा 1 World news

Call Center Fraud  हर साल सैकड़ों बच्चे अलग-अलग कॉलेज से बाहर निकलते हैं इस उम्मीद पर कि अब उनकी पढ़ाई पूरी हो चुकी है, जल्द से जल्द जॉब शुरू करेंगे। ऐसे में कई बार जल्दबाजी और नौकरी की चाहत की वजह से वो बन जाते हैं ठगी के शिकार। खासकर तब जब पहले ही ऐसा जाल बिछाया गया हो जिसका मकसद ही जॉब के नाम पर फंसाना हो।


Call Center Fraud  नौकरी के नाम 250 लोगों को लगाया चूना

Call Center Fraud
Call Center Fraud

Call Center Fraud बीते दिनों  दिल्ली के द्वारका में एक ऐसे ही कॉल सेंटर का पर्दाफाश हुआ  जो नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को फंसाया करता था। पढ़े-लिखे इंजीनियर, अकाउंटेंट इसके झांस में आकर अपने लाखों रुपये गंवा चुके हैं। करीब 250 लोगों को दिल्ली के इस कॉल सेंटर ने बड़ा चूना लगा दिया है। इस कॉल सेंटर को चार लोग मिलकर चला रहे थे, जिनमें एक लड़की भी शामिल थी जबकि इस स्कैम का मास्टरमाइंड एक इंजीनियर था। ऐसी ही फ़र्ज़ी कालिंग फ्रॉड का किस्सा अक्सर अलग अलग शहरों से सुनाई देता है जिसमें फंसने वाले पढ़े लिखे बेरोज़गार होते हैं।

Call Center Fraud
Call Center Fraud


Call Center Fraud ठगी करने में ख़ास होती है लड़की की आवाज़

  • Call Center Fraud  सबसे पहले कॉल सेंटर की शातिर लड़की ऐसे लोगों को फोन करती है जिनको जॉब की तलाश होती है। खासकर इंजीनियरिंग कॉलेज से निकले छात्रों को। ये फोन करके बताती है कि इन प्लेसमेंट कंपनी छात्रों को बड़ी-बड़ी एमएनसी या आईटी फर्म में जॉब दे सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे छात्र बड़ी ही आसानी से इनके झांसे में आ जाते। उसके बाद छात्र से कुछ रजिस्ट्रेशन फीस कंपनी के अकाउंट में ट्रांसफर की जाती। इसी के वाद लड़की का फंदा काम कर जाता है और फ्रॉड का खेल कामयाब हो जाता है

    Call Center Fraud
    Call Center Fraud


    Call Center Fraud  देश भर में चल रहा फर्जी कॉल सेंटर !

  • Call Center Fraud अब ऐसे शातिराना कॉल सेंटर बड़ी लालच देकर लड़कियों को कालिंग के लिए रखते है जो रोजाना अपना शिकार साइबर वर्ल्ड में खोजती और उन्हें मीठी आवाज़ और बड़ी ऑफर में उलझा लेती हैं और ये लोग बकायदा छात्रों के जॉब के लिए उनका लिखित टेस्ट और इंटरव्यू भी करते हैं । ऐसा लगता ही नहीं कि कोई फर्जीवाड़ा हो रहा है। इसके बाद ये उन लोगों से तीन महीने की सैलरी के बराबर पैसा ले लेते, ये बोलकर कि नौकरी लगने के एक साल बाद ये पैसा वापस कर दिया जाएगा। ऐसे करके ये  गैंग बड़ी संख्या में लोगों को अपने जाल में फंसा कर लूट करते हैं ।
    Call Center Fraud  नौकरी के नाम पर कैसे ऐंठते हैं लाखों रुपये

  • Call Center Fraud  दिल्ली पुलिस के इस केस को ही समझ लीजिये जहाँ कुछ दिन पहले मनीष गुप्ता नाम के एक लड़के ने इस कॉल सेंटर की शिकायत की। मनीष भी इस कॉल सेंटर की ठगी का शिकार बना था। उसे पहले रजिस्ट्रेशन के नाम पर 1500 रुपये रखवाए गए थे। उसके बाद उसका टेलिफोनिक इंटरव्यू हुआ और फिर उसे ऑफर लेटर भेज दिया गया। ऑफर लेटर भेजने के बाद कंपनी ने मनीष का ट्रस्ट जीत लिया था और फिर उससे करीब 70 हजार रुपये की मांग की गई। उसने इस कॉल सेंटर को वो पैसा दे दिया, लेकिन जॉब का कोई पता नहीं था। मनीष को समझ आ गया था कि उसके साथ ठगी हुई है। ये एक उदाहरण है जिनकी संख्या आज देशभर में अनगिनत है।
    Call Center Fraud  महंगे और पॉश इलाके के फ्लैट पर चलता है  कॉल सेंटर
  • Call Center Fraud ज्यादातर फ़र्ज़ी  कॉल सेंटर की जब हकीकत सामने आती है और पुलिसिया कार्यवाही में खुलासा होता है तो पता चलता है कि कुछ बेहद शातिर और आईटी एक्सपर्ट युवा लड़कियों की मदद से जॉब देने की आड़ में फर्जी कॉल सेंटर को चलाते हैं।  ये लोग नकली सिम और कई बैंक अकाउंट खोले हुए होते हैं जहाँ ये पैसा ट्रांसफर करवाते हैं। इस तरह से हर महीने लाखों  रुपये की काली कमाई करते हैं  कानून की पकड़ में आते ही जब इनका भंडाफोड़ होता है तो पढ़े लिखे पीड़ितों की कहानिया सामने आती है जो समाज के लिए एक चेतावनी बन जाती है।  
ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.