Uttarakhand Police शाबाश बबली रानी आपने उत्तराखंड पुलिस का नाम किया ऊंचा , हरिद्वार में तैनात महिला होमगार्ड 2214 बबली रानी ने यातायात ड्यूटी के अंतर्गत वीआईपी घाट पर तैनात रहकर बहादुरी की मिसाल पेश की है जिनकी चर्चा आम जनता और पुलिस महकमे में हो रही है।
Uttarakhand Police ज़ज़्बे को सलाम

- आपको बता दें वीआईपी घाट पर ड्यूटी में तैनात रहकर महिला होमगार्ड 2214 बबली रानी ने चोरो के पीछे भागकर पुल से छलांग लगाते हुए सात मोबाइल चोरो में से एक को धर दबोचा। दबोचे गये उक्त मोबाइल चोर को महिला होमगार्ड बबली रानी के द्वारा रोड़ी बेलवाला पुलिस के हवाले किया गया।

- महिला होमगार्ड 2214 बबली रानी जनपद हरिद्वार की बहादुरी के लिये कमाण्डेन्ट जनरल, होमगार्ड्स केवल खुराना (आई.पी.एस.) द्वारा महिला होमगार्ड बबली रानी जनपद हरिद्वार को कमाण्डेन्ट जनरल] होमगार्ड्स डिस्क (CG HG DISC) एवं प्रशंसा प्रमाण पत्र से सम्मानित किये जाने हेतु घोषणा की गयी है। उक्त डिस्क एवं प्रशंसा प्रमाण पत्र होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस 06 दिसम्बर 2022 को प्रदान किया जायेगा।
खबर में पढ़ें – डीएम क्यों हुई भावुक – https://shininguttarakhandnews.com/emotional-dm-dehradun/

