IAS IPS Transfer बम्पर तबादलों की फिर लिस्ट जारी

IAS IPS Transfer उत्तराखंड सरकार ने एक बार फिर देर शाम बड़े पैमाने पर अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए हैं इस बार बड़ी संख्या में आईएएस और  आईपीएस अधिकारियों को  नई जिम्मेदारियां दी गई है , इस लिस्ट में एक बड़ी बात ये नजर आ रही है कि सीनियर आईएएस अफसर डॉ आर. राजेश कुमार को उनके कार्यशैली और कुशल नेतृत्व क्षमता का आंकलन करते हुए सरकार ने बड़े महकमों से नवाजा है और खनन जैसे अहम महकमें में महानिदेशक बना दिया है। वहीँ IAS मनुज गोयल को अपर सचिव वित्त , IAS रीना जोशी को अपर सचिव श्रम , और IAS युगल किशोर पंत को सचिव तकनीकि शिक्षा बनाया गया है।

13 IAS, 17 IPS समेत 34 अधिकारियों के विभाग बदले

IAS IPS Transfer

बीते कुछ दिनों में यह तीसरी लिस्ट है जो जारी की गई है हालांकि अभी उम्मीद की जा रही है कि कई जिलों के डीएम और पीसीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव की संभावना है और उस बड़ी लिस्ट पर अभी फिलहाल ब्यूरोक्रेसी की नजर है , सचिवालय सूत्रों की माने तो आचार संहिता से पहले पहाड़ के कई जिलों में जिलाधिकारी के तबादले संभावित हैं वहीं राजधानी देहरादून से लेकर कई बड़े मैदानी जिलों में पीसीएस अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं

 

किस IAS अधिकारी को मिली कौन सी जिम्मेदारी?

  • एल. फैनई: प्रमुख सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति, अध्यक्ष परिवहन निगम और आयुक्त कृषि उत्पादन के साथ प्रमुख सचिव आबकारी विभाग का अतिरिक्त प्रभार।
  • दिलीप जावलकर: सचिव वित्त विभाग के पदभार से अवमुक्त। निर्वाचन, जलागम और मुख्य परियोजना निदेशक जलागम के दायित्व यथावत।
  • डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा: तकनीकी शिक्षा विभाग का प्रभार हटाकर आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी।
  • बृजेश कुमार संत: औद्योगिक विकास (खनन), आबकारी और महानिदेशक खनन का प्रभार वापस लेकर खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव बनाए गए।
  • डॉ. आर. राजेश कुमा: सचिव आवास, राज्य संपत्ति और आयुक्त आवास के साथ औद्योगिक विकास (खनन) एवं महानिदेशक खनन का अतिरिक्त प्रभार।
  • युगल किशोर पंत: संस्कृति और सचिवालय प्रशासन के साथ तकनीकी शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी।
  • रंजना राजगुरु: आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग का प्रभार हटाकर नियोजन विभाग की जिम्मेदारी। राजस्व परिषद और चकबंदी संचालक का दायित्व यथावत।
  • रीना जोशी: अपर सचिव राज्यपाल और परिवहन विभाग के साथ श्रम विभाग का अतिरिक्त प्रभार।
  • विनीत कुमार: श्रम विभाग से हटाकर जलागम, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग और अपर निदेशक/पीडी जलागम की जिम्मेदारी।
  • मनुज गोयल: उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा के साथ वित्त विभाग का अतिरिक्त प्रभार।
  • मेहरबान सिंह बिष्ट: सहकारिता विभाग और निबंधक सहकारिता का प्रभार वापस लेकर गृह विभाग की जिम्मेदारी।
  • अभिनव शाह: पर्यटन विभाग के साथ सहकारिता विभाग एवं निबंधक सहकारिता की जिम्मेदारी।

17 IPS अधिकारियों के तबादले, 6 जिलों के कप्तान बदले

  • डॉ. मंजूनाथ टीसी: एसएसपी नैनीताल से सेनानायक, 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर।
  • पंकज भट्ट: सेनानायक 46वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर से सेनानायक आईआरबी प्रथम बैलपड़ाव।
  • मणिकान्त मिश्र: एसपी अभिसूचना से एसएसपी ऊधमसिंह नगर।
  • अमित श्रीवास्तव-I: एसपी सीआईडी सेक्टर देहरादून से एसपी अभिसूचना।
  • श्वेता चौबे: एसएसपी टिहरी से सेनानायक आईआरबी द्वितीय।
  • अमित श्रीवास्तव-II: एसपी पुलिस मुख्यालय से एसपी चमोली।
  • देवेन्द्र पींचा: सेनानायक 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर से एसएसपी पौड़ी।
  • अर्पण यदुवंशी: सेनानायक एसडीआरएफ से एसएसपी नैनीताल।
  • विशाखा अशोक भदाणे: सेनानायक आईआरबी द्वितीय से एसपी पुलिस मुख्यालय।
  • अजय गणपति कुम्भार: एसपी ऊधमसिंह नगर से सेनानायक एसडीआरएफ।
  • सर्वेश पंवार: एसएसपी पौड़ी से एसपी सुरक्षा, अभिसूचना मुख्यालय।
  • जितेन्द्र मेहरा: एसपी बागेश्वर से एसपी पुलिस मुख्यालय।
  • सरिता डोबाल: एसपी सुरक्षा, अभिसूचना मुख्यालय से एसएसपी टिहरी।
  • हरीश वर्मा: सेनानायक आईआरबी प्रथम बैलपड़ाव से सेनानायक 46वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर।
  • सुरजीत पंवार: एसपी चमोली से एसपी पुलिस मुख्यालय।
  • शाहजहां जावेद खान: अपर पुलिस अधीक्षक यातायात निदेशालय से एसपी फायर सर्विस।
  • जगदीश चन्द्र: एसपी नगर नैनीताल से एसपी बागेश्वर।

हालांकि अभी उम्मीद जताई जा रही है कि नहीं और बड़ी तबादला लिस्ट फिलहाल विचाराधीन है और जो जल्द ही जारी हो सकती है….लेकिन अभी जिन आईएएस आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं उनकी आपको पूरी लिस्ट बताते हैं