Uttarkashi Earthquake उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती

Uttarkashi Earthquake उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में आज शनिवार को एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए. जानकारी के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.2 मापी गई. भूकंप रात 8 बजकर 7 मिनट 30 सेकंड पर आया. भूकंप का केंद्र 30.744 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 78.414 डिग्री पूर्वी देशांतर पर दर्ज किया गया. इसकी गहराई जमीन से करीब 11 किलोमीटर नीचे बताई गई है. भूकंप की वजह लोग घबरा गए. इस दौरान कई लोग घबराकर सुरक्षित स्थानों की ओर जाने लगे.

4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत Uttarkashi Earthquake


जानकारी के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 4.2 मापी गई. वहीं, भूकंप के डर से लोग घरों के बाहर आ गए. अचानक आए झटके के बाद लोगों में कुछ देर तक भय का माहौल बना रहा. लोग एक-दूसरे से भूकंप महसूस होने की जानकारी लेते रहे. भूकंप रात 8 बजकर 7 मिनट 30 सेकंड पर आया. इसकी गहराई जमीन से करीब 11 किलोमीटर नीचे बताई गई है.

किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं

उत्तरकाशी हिमालयी क्षेत्र में स्थित है, जो भूकंपीय गतिविधियों के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है.हालांकि, इस भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान या अन्य क्षति की जानकारी नहीं है. भूकंप के दौरान लोगों को घबराने के बजाय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. झटके महसूस होने पर इमारत के भीतर मौजूद लोग मजबूत मेज के नीचे शरण लें और खिड़कियों तथा भारी सामान से दूर रहें.


विशेषज्ञों के अनुसार, भूकंप के दौरान घबराने के बजाय सावधानी बरतना जरूरी है. झटके महसूस होने पर घर के भीतर ही किसी सुरक्षित स्थान पर बैठकर सिर और गर्दन को ढकना चाहिए. इसके लिए मजबूत मेज के नीचे शरण ली जा सकती है. खिड़कियों, कांच और भारी सामान से दूरी बनाए रखें. झटके रुकने के बाद सावधानीपूर्वक सीढ़ियों से बाहर निकलकर खुले स्थान पर जाएं. भूकंप के दौरान और उसके तुरंत बाद लिफ्ट का इस्तेमाल करने से बचें.