Valentine Day Videos आशिकों के लिए ये भले ही एक त्यौहार हो लेकिन कुछ परिजनों के लिए ये दिन सिरदर्द बन जाता है। हम ऐसा क्यों कह रहे हैं ज़रा इस वीडियो को ही देख लीजिये समझ आ जायेगा जहाँ इस दिन पर लड़का-लड़की का ये वीडियो वायरल हो गया है, जिसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर @amolbachhav93 नाम की आईडी से शेयर किया गया है और मजाकिया अंदाज में कैप्शन में लिखा है, ‘चलो वेलेनटिन डे के रुझान आने लगे हैं’.
Valentine Day Videos घरवालों को सतर्क रहने की ज़रूरत

Valentine Day Videos दरअसल, यह वीडियो एक स्कूली लड़का-लड़की का है, जो चोरी-छुपे घर की छत पर एक दूसरे से मिल रहे थे, लेकिन तभी लड़की की मम्मी वहां पहुंच गई और उन्हें धर दबोचा. उसके बाद मम्मी ने दोनों के ‘इश्क’ का जमकर भूत उतारा. वीडियो में आप देख सकते हैं कि छत पर एक लड़की खड़ी है और उसकी मम्मी उसके बॉयफ्रेंड को ढूंढ रही है, जो कहीं छुपा हुआ है. आखिरकार मम्मी ने उसे ढूंढ ही लिया और उसके बाद थप्पड़ों से, फिर चप्पल से उसकी जमकर कुटाई कर दी. फिर बारी आई बेटी की. मम्मी ने चप्पल से ही उसकी भी जमकर खातिरदारी की और उसके भी इश्क का भूत उतार दिया.
Valentine Day Videos फरवरी का महीना आते ही लड़के-लड़कियों में एक अलग ही उत्साह देखने को मिलता है और ये उत्साह होता है वैलेंटाइन डे (Valentine Day) का. वैलेंटाइन वीक के शुरू होते ही गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड का मिलना-जुलना कुछ ज्यादा ही होने लगता है. हर डे को लेकर उनकी एक अलग ही प्लानिंग होती है. यहां तक कि जिनका कोई पार्टनर नहीं होता, वो भी खोज में निकल पड़ते हैं. आजकल तो स्कूल में पढ़ने वाले लड़के-लड़कियों का भी ध्यान पढ़ाई से ज्यादा ‘प्यार’ पर ही रह रहा है.ऐसे में बहुत ज़रूरी है कि अपने बच्चों को सही गाइडेंस दें…
पहाड़ की मेजर बिटिया को कराहते तुर्किये का सलाम ! https://shininguttarakhandnews.com/major-bina-tiwari-in-turkey/

