Viral Emotional Video क्या आप जानते हैं कि सरदार क्यों भीख नहीं मांगते हैं ? क्या आपने कभी किसी सिख को मजबूर होते देखा है ? आपका जवाब होगा नहीं .. लेकिन ऐसा क्यों है क्या आपने कभी सोचा है ? नहीं सोचा नहीं जानते तो आज हम आपको बताते हैं इसकी असली वजह वो भी जीती जागती ….
Viral Emotional Video बुजुर्ग सिख स्वर्ण मंदिर के पास ठेला लगाते हैं

Viral Emotional Video यह वीडियो एक बुजुर्ग सिख का है, जो अपनी आजीविका चलाने के लिए नींबू सोडा बेचते हैं। इस बुजुर्ग शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग भावुक हो रहे हैं। यह वायरल वीडियो आपके भी दिल को छू लेगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इस वीडियो को शेयर किया गया है। यह बुजुर्ग सिख अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के पास ठेला लगाते हैं, जिनकी उम्र 80 साल है। वह 25 साल से नींबू सोडा बेच रहे हैं। इस बुजुर्ग सिख की कहानी लोगों को भावुक कर रही है।
Viral Emotional Video उन्होंने बताया कि वह अपना पेट पालने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं, क्योंकि उनका कोई लड़का नहीं है। उनका कहना है कि मुझे अपना पेट भरने के लिए भीख मांगने की जगह ईमानदारी से जीविकोपार्जन के लिए काम करना पसंद है।


