Viral Love Letter चौथी क्लास के लड़के पर लगा लवलेटर देने का आरोप

Viral Love Letter  स्कूल में शिक्षा हासिल करने के साथ साथ बच्चे संस्कार भी टीचरों से ही सीखते हैं लेकिन कभी कभी कुछ घटनाये हमें सोचने पर मजबूर भी कर देती है। अब इस मामले को ही ले लीजिये जो अहमदाबाद से सामने आया है. एक अंग्रेजी स्कूल के चौथी क्लास के लड़के का ‘I Love You’ वाला हाथ से लिखा नोट देने वाला मामला काफी गरमा गया है. आरोप है कि इस लव नोट की वजह से स्कूल ने बच्चे के साथ मारपीट की. पूरे विवाद की शुरुआत 19 सितंबर को हुई, जब क्लास में पढ़ने वाली एक बच्ची ने टीचर को एक कागज का टुकड़ा थमाया, जिस पर उसके नाम के साथ ‘I Love You’ लिखा था. लड़की का आरोप था कि छात्र ने ये नोट उसकी तरफ फेंका था.

परिवार का आरोप-स्कूल ने बच्चे को पीटा Viral Love Letter 


स्कूल का कहना है कि वह बच्ची रो रही थी. उसकी शिकायत थी कि लड़कों का एक ग्रुप उसे स्कूल में लगातार परेशान और तंग करता है.स्कूल के डायरेक्टर का कहना है कि टीचर ने पहले ऐसी हरकत करने वाले लड़के को डांटा, उसे समझाया और मामले को शांत करने के मकसद से वह नोट फाड़ दिया. हालांकि छात्रा के परेशान रहने की वजह से ये मामला प्रिंसिपल ऑफिस तक पहुंच गया.. वहां पर लड़के को स्कूल स्टाफ की मौजूदगी में एक बार फिर से प्यार से से समझाया गया और क्लास में वापस जाने को कहा.

स्कूल ने जब लड़के की मां को बातचीत के लिए बुलाया तो तनाव और बढ़ गया. स्कूल मैनेजमेंट के दावे के मुताबिक, आरोपी छात्र की मां पहले तो पूरी बात सुनकर शांति से चली गई, लेकिन कुछ देर बाद परिवार के अन्य सदस्यों के साथ वापस लौटीं और ये आरोप लगाया कि उसते बच्चे को बुरी तरह पीटा गया है और उसे चोटें लगी हैं. परिवार ने इसके बाद इमरजेंसी एम्बुलेंस (108) बुलाई और अधिकारियों के पास जाने से पहले बच्चे को मेडिकल जांच के लिए L.G. हॉस्पिटल ले गए.

स्कूल पर FIR, मामले की जांच

इसके बाद बच्चे के परिवार ने रामोल पुलिस स्टेशन में स्कूल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने स्कूल मैनेजमेंट और स्टाफ पर उनके बच्चे को बुरी तरह पीटे जाने का आरोप लगाया. पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए क्लास टीचर और स्कूल डायरेक्टर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2) और 54, और साथ ही जुवेनाइल जस्टिस एक्ट की धारा 75 और 82 के तहत मामला दर्ज किया.हालांकि स्कूल डायरेक्टर ने बच्चे को पीटे जाने के आरोपों से इनकार किया है. उन्होंने कहा कि CCTV फुटेज में लड़का एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिस से ठीक-ठाक हालत में बाहर निकलता और कॉरिडोर में दौड़ता हुआ दिखाई दे रहा है. उन्होंने बच्चे को पीटे जाने का दावा गलत बताया. उन्होंने कहा कि फिर भी पारदर्शिता बनाए रखने के लिए स्कूल ने पूरी जांच होने तक टीचर को सस्पेंड कर दिया है.खबर मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है हम इसके फैक्ट्स की पुष्टि नहीं करते हैं।