Viral Wedding News दुल्हन ने मंडप के नीचे ही खोल लिया…ऑफिस

Viral Wedding News आपको बता दें, एक तरफ भारत में राइट टू डिस्कनेक्ट पर बहस चल रही है, जिसमें कर्मचारियों को यह कानूनी हक मिले कि ऑफिस समय खत्म होने के बाद उनसे काम न कराया जाए, और दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक दुल्हन शादी के मंडप में ही लैपटॉप खोलकर बैठी है और ऑफिस का काम निपटा रही है.यह तस्वीर पहली नजर में लोगों को हैरान कर देती है. आखिर शादी जैसे खास मौके पर भला कौन काम करेगा. आपको बता दें, मेहुल अग्रवाल ने X पर अपनी बहन और कंपनी की को फाउंडर गौरी अग्रवाल से जुड़ा यह पल शेयर किया, जिसने सोशल मीडिया पर बहस को हवा दे दी.

ऑफिस का काम करते देख दूल्हा भी हैरान Viral Wedding News

उन्होंने अपनी पोस्ट के जरिए यह बताया कि शादी की रस्म पूरी होने के महज 10 मिनट बाद ही गौरी को अपनी शादी को किनारे रख KoyalAI के एक गंभीर तकनीकी बग को ठीक करना पड़ा. इसके साथ ही दुल्हन के भाई मेहुल ने यह भी साफ कर दिया कि यह फोटो किसी प्रमोशन के लिए नहीं ली गई थी. उन्होंने लिखा, “यह फोटोऑप नहीं था. हमारे माता पिता हम दोनों पर नाराज भी हो गए थे.”

इस वायरल पोस्ट के पीछे की कहानी सामने आई है KoyalAI नाम की स्टार्टअप कंपनी के CEO मेहुल अग्रवाल की. एक सोशल मीडिया पोस्ट से मेहुल ने यह तस्वीर X (पहले ट्विटर) पर शेयर की और बताया कि तस्वीर में नजर आ रही दुल्हन उनकी बहन गौरी अग्रवाल हैं, जो KoyalAI की को-फाउंडर भी हैं.मेहुल ने अपनी पोस्ट में लिखा कि लोग अक्सर स्टार्टअप की जिंदगी को बहुत ग्लैमरस और रोमांटिक समझते हैं, लेकिन इसकी असलियत काफी मुश्किलों से भरी होती है. उन्होंने बताया कि शादी की एक रस्म पूरी होने के सिर्फ 10 मिनट बाद ही कंपनी में एक बड़ा तकनीकी बग आ गया था, जिसे तुरंत ठीक करना जरूरी था. ऐसे में गौरी को मंडप में ही बैठकर लैपटॉप खोलना पड़ा और उस समस्या को सुलझाना पड़ा.

मेहुल की इस पोस्ट को देखकर कई लोग हैरान रह गए. किसी यूजर ने लिखा कि इस खास मौके पर भी ऑफिस की जिम्मेदारी को कायम रखा. वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि अब समझ आता है कि KoyalAI इतना मजबूत प्रोडक्ट क्यों है, क्योंकि इसके पीछे फाउंडर्स की पूरी मेहनत झलकती है.हालांकि, ऐसे भी कई लोग हैं जिन्होंने कहा कि काम कितना भी जरूरी क्यों न हो, शादी जैसे जीवन के सबसे अहम पल में काम करना सही मिसाल नहीं है.खबर मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है।