Weather Forecast Alert पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आज उत्तर भारत के मौसम में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है। दिल्ली-NCR समेत मैदानी इलाकों में तेज हवाओं और बारिश ने दस्तक दी है, वहीं पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी का दौर जारी है। आईएमडी के मुताबिक यूपी, बिहार, दिल्ली से लेकर कश्मीर तक लोगों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। बर्फबारी व हिमस्खलन की संभावना के मद्देनजर राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र, देहरादून द्वारा उत्तरकाशी, चमोली, रूद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ एवं बागेश्वर के जिलाधिकारियों को विशेष सावधानी बरतने के संबंध में आदेश जारी किए गए।
उत्तराखंड के चकराता में बर्फबारी हुई Weather Forecast Alert

मार्च के महीने में सर्दी खत्म होते ही तापमान बढ़ने लगता है. महीना खत्म होते-होते सूरज की तपिश अधिक गर्म होने लगती है, हालांकि इस बार मामला कुछ और है. पहाड़ों में इस वक्त गर्मी की शुरुआत के बदले सर्दी और बढ़ गई है. कई जगहों पर भारी बारिश हो रही है तो कहीं बर्फबारी ने माहौल को अधिक ठिठुरन बना दिया है. चोटियों पर एक बार फिर बर्फबारी देखने को मिली है.
पांच जिलों के डीएम को सावधानी बरतने के आदेश
उत्तराखंड, कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में इन दिनों बारिश के साथ बर्फबारी हो रही है. उत्तराखंड में निचले इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है,तो वही ऊंचाई वाले इलाकों में एक बार फिर बर्फबारी का दौर शुरू हो चुका है. राज्य में चकराता के ऊंचाई वाले क्षेत्र लोखंडी में एक बार फिर जमकर बर्फबारी शुरू हो चुकी है. अचानक मार्च के महीने में मौसम के बदले मिजाज की वजह से हुई इस बर्फबारी ने लोगों को चौंका दिया है. मशहूर पर्यटक स्थल चकराता मे लोखंडी, खड़ंम्बा, बुधेर, मोईला टॉप समेत सभी ऊंची चोटियां एक बार फिर इस बर्फबारी से सफेद होती नजर आ रही है.
दूरभाष नंबर 8958757335, 8218326386, 01364233727 और 1077 पर तुरंत सूचना दें.
मौसम विभाग ने आगामी दिनों में कहीं-कहीं भारी वर्षा, बर्फबारी, आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है. इसे देखते हुए प्रशासन ने सभी विभागों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं. प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे मौसम की स्थिति को देखते हुए अनावश्यक यात्रा से बचें.रुद्रप्रयाग तहसील में 7.00 मिमी हल्की से मध्यम बारिश हुई. ऊखीमठ में 15.10 मिमी और जखोली में 17.50 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई. कुछ स्थानों पर तेज बारिश भी हुई है.उच्च हिमालयी क्षेत्र स्थित केदारनाथ धाम में लगभग 4 फीट बर्फबारी हो चुकी है. लगातार हिमपात जारी है. धाम में सुरक्षा व्यवस्था के तहत आईटीबीपी के 17 जवान और पुलिस के 3 जवान तैनात किए गए हैं.


