Weather News कड़क धूप , पसीने उगलती दोपहर और हलकान कर देने वाली गर्मी से आपको राहत देने वाली खबर आ गयी है। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। पूरे प्रदेश में इस हफ्ते तेज हवाओं के साथ बारिश होने की आसार है। देहरादून मौसम विभाग ने बारिश से जुड़ा ताजा अपडेट दिया है। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में 5 और 6 जून को प्रदेश के सभी जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बादल बरसने के आसार हैं। साथ ही तेज हवाऐं भी चलेंगी। इससे मौसम सुहावना हो जाएगा।
बारिश का येलो अलर्ट किया गया है जारी Weather News

उत्तराखंड में अब तक मौसम के दो रूप देखने को मिल रहे थे। मैदानी इलाकों में भयंकर गर्मी और हीटवेव चल रही थी। यहां गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया। इसके बाद शनिवार को कई जिलों में झमाझम बारिश से बहार आ गई। इससे तापमान में 1 से लेकर 2 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए हैं। सोमवार को भी बारिश होने की आसार है। मैदानी इलाकों में सतही हवाऐं चलेंगी।

दो दिन बारिश का अलर्ट
चार धाम यात्रा और पर्यटन सीजन होने की वजह से उत्तराखंड आने वाले लोग गर्मी की वजह से परेशान हैं। इससे निजात पाने के लिये अब लोग मॉनसून का प्रतीक्षा कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार यहां आनें वाले 20 से 22 जून तक मॉनसून पहुंच जाएगा। हालांकि मौसम विभाग ने बारिश को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है। इसके अनुसार प्रदेश के लगभग सभी जिलों में 5 और 6 जून को गरज चमक के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और मौसम सुहावना हो जाएगा।

