Weather Update वीकेंड पर सैलानियों की आमद में इस बार कुछ हद तक वृद्धि नजर आई। जिस कारण नगर में चहल-पहल रही। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार कल से तीन दिनों तक नैनीताल जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भारी वर्षा हो सकती है। अपर जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं।तापमान में वृद्धि होने के साथ मौसम का मिजाज गर्म हो रहा है, मगर सोमवार से इसमें परिवर्तन हो सकता है। इसे लेकर मौसम विज्ञान विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अनुसार कल से तीन दिनों तक नैनीताल जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भारी वर्षा हो सकती है।
अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश Weather Update

अपर जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। लोनिवि से हिमपात व भूस्खलन से संवेदनशील मार्गों पर जेसीबी मशीनें व गैंग कर्मिकों की तैनाती रखने को कहा गया है। वीकेंड पर सैलानियों की आमद में इस बार कुछ हद तक वृद्धि नजर आई। जिस कारण नगर में चहल-पहल रही। रविवार को भी सैलानियों की आमद बने रहने की संभावना है।
हल्द्वानी में हुए बवाल के बाद नैनीताल में पर्यटकों की आमद बेहद कम हो गयी थी। इस बीच किसान आंदोलन के प्रभाव के कारण भी सैलानियों की संख्या प्रभावित हुई है, मगर इस वीकेंड पर कुछ हद तक सैलानियों की आमद में इजाफा होने से पर्यटन कारोबारियों ने राहत महसूस की है। यहां वीकेंड होने से स्नोव्यू, राजभवन, चिड़ियाघर, हिमालय दर्शन में सैलानियों की आवाजाही के चलते चहल-पहल बनी रही। शाम के समय मालरोड में भी रौनक नजर आयी।
इधर सरोवर नगरी में अब मौसम में काफी सुधार होने लगा है। कुछ स्थानों पर तेज धूप असहनीय होने के कारण लोगों को छांव का सहारा लेना पड़ा। जीआइसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शनिवार को नगर का अधिकतम तापमान 19 डिग्री व न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता अधिकतम 80 व न्यूनतम 45 प्रतिशत दर्ज की गई।
लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस का जोश हाई https://shininguttarakhandnews.com/uttarakhand-congress-2/