Dirty Spa Center : मसाज पार्लर के ‘गंदे धंधे के खेल का 1 सच !!!  

Dirty Spa Center कई राज्यों में स्पा के नाम पर चल रहा है खेल,  मतलब व्यवस्थित हाई प्रोफाइल गन्दा धंधा। स्कूल कॉलेजों के आसपास, भीड़ भरे मार्केट में, रेजिडेंशियल इलाकों के पास, मसाज सेंटर के नाम पर लोगों को खास सर्विस के लिए सोशल साइट्स पर विज्ञापन देकर इनवाइट किया जाता है।  दिल्ली का पहाड़ गंज इलाका हो या देहरादून का पॉश एरिया .. कुकुरमुत्ते की तरह यहाँ स्पा सेंटरों की भीड़ मिल जाएगी। टूरिस्ट स्टेट होने की वजह से उत्तराखंड में ख़ास कर दून , मसूरी , नैनीताल और हरिद्वार जैसे भीड़ भाड़ और पर्यटकों से गुलज़ार रहने वाले शहर में तो इनकी तादात ज़रूरत से ज्यादा ही नज़र आती है। 

Dirty Spa Center 
Dirty Spa Center

 Dirty Spa Center उत्तराखंड पुलिस की बात करें तो अक्सर इन जिलों में छापेमारी की जाती है और सख्ती के साथ जुर्माना ठोंका जाता है। बीते दिनों महिला आयोग ने भी  कि महिलाओं द्वारा पुरुषों की मसाज बंद होगी और पुरुष द्वारा ही पुरुष का मसाज किया जायेगा लेकिन अभी तक इस बदलाव में कोई ठोस निर्देश जारी नहीं हुआ है। देहरादून के राजपुर रोड , वसंत विहार , शिमला बाईपास ,नेहरू कॉलोनी , ईसी रोड , क्लेमनटाउन में इन स्पा मसाज पार्लरों में ज्यादातर  तादात स्टूडेंट्स और युवाओं की होती है जो 700 रुपये से 3000 तक खर्च कर  सुविधाओं का इस्तेमाल करते हैं। 

Dirty Spa Center 
Dirty Spa Center

 Dirty Spa Center डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक रियलिटी चेक का आर्टिकल खूब पढ़ा जा रहा है जिसको हम जन जागरूकता के लिए यहाँ जस का तस पेश कर रहे हैं।  हर रोज़ की तरह उस दिन वहां खासी भीड़-भाड़ थी। बाजार सजा हुआ था, लेकिन वो दो शख्स कुछ और तलाश रहे थे। उन दोनों को तलाश थी यहां चल रहे एक ऐसे मसाज पार्लर की जहां स्पा के नाम पर चल रहा था अश्लील कारोबार। जहां मसाज के नाम पर ग्राहकों को जिस्म परोसा जाता था। ये दोनों भी आज इस भीड़ भरे बाजार में उसी पार्लर को ढूंढ रहे थे। सामने बड़ा-बड़ा बोर्ड लगा हुआ था- स्पा सेंटर। ये दोनों उसी तरफ चल दिए।

 Dirty Spa Center   स्पा सेंटर के नाम पर शर्मनाक पेशकश 

Dirty Spa Center file pic
Dirty Spa Center file pic

 Dirty Spa Center   जैसे ही ये इस स्पा सेंटर ( Spa center) के अंदर गए इन दोनों से एक शख्स टकराया। इस शख्स का नाम था अरशद  इन दोनों को देखते ही अरशद इन्हें अंदर ले गया। अंदर का नजारा बेहद बदला हुआ था। अंदर बहुत कम कपड़े पहने हुए तीन लड़कियां मौजूद थीं। इसके अलावा पास ही कुछ लोग मोलभाव करते दिख रहे थे। ये तीनों लड़कियां इनके आसपास लटके झटके दिखाते हुए उन्हें रिझाने की कोशिश कर रही थी। ये दोनों भी वहां खड़े हो गए और देखने लगे। ‘ये बताओं यहां पर सिर्फ मसाज होती है या कुछ और भी’… दोनों लड़कों ने पूछा। ‘आप जो चाहेंगे आपको मिलेगा, लेकिन पैसा पूरा देना पड़ेगा’… पार्लर में बैठे इस एजेंट ने कहा।

 Dirty Spa Center  मसाज पार्लर में खास सर्विस 

Dirty Spa Center file pic
Dirty Spa Center file pic

 Dirty Spa Center  अरशद ने इन दोनों लड़कों को यहां के रेट बताए। उसने कहा कि अगर आप दोनों यहां की सेवा चाहते हैं तो 2 हजार रुपये देने पड़ेंगे।एजेंट ने दोनों को भरोसा दिलाया अगर उन्होंने पूरे पैसे दिए तो वो जो चाहें लड़कियों के साथ कर सकते हैं। बाहर बेशक बोर्ड स्पा का लगा था, लेकिन अश्लीलता की सारी सीमाएं पार हो रही थीं। जैसे ही अरशद नाम के इस एजेंट ने यहां की पूरी जानकारी दी। दोनों ने किसी को फोन किया और बस थोड़ी ही देर में स्पा सेंटर में पुलिस की टीम पहुंच गई।

 Dirty Spa Center   पुलिस ने डाली रेड

Dirty Spa Center file pic
Dirty Spa Center file pic

 Dirty Spa Center  दरअसल अय्याशी के इस अड्डे में आए ये दो शख्स कोई और नहीं बल्कि पुलिस के दो जवान थे। पुलिस ने इस पार्लर में चल रहे अश्लील कारोबार का पर्दाफाश करने के लिए नकली ग्राहक बनकर आने का फैसला किया ताकि अंदर चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे में जुटे लोगों को रंगे हाथों पकड़ा जा सके। दरअसल जब आम लोगों से पुलिस को शिकायतें मिलती हैं तो पुलिस ऐसे ही जाल बिछाकर गंदगी को साफ़ करने का प्लान बनाती है। कुछ दिनों पहले जब देहरादून एसएसपी ने ताबड़तोड़ स्पा मसाज सेंटरों में रेड की थी तो रजिस्टर , सीसीटीवी , केबिन और कस्टमरों की जाँच पड़ताल के बाद सख्त हिदायत देते हुए मोटा जुरमाना लगाया था। लेकिन सेटिंग गेटिंग के खेल में माहिर स्पा संचालक धड़ल्ले से सोशल मीडिया , व्हाट्सअप और एफ़बी के ज़रिये आकर्षक ऑफर देते हुए ख़ास सर्विस  और ग्राहकों की डिमांड पूरी करते हैं।  

Dirty Spa Center file pic
Dirty Spa Center file pic

 Dirty Spa Center  दरअसल सोशल मीडिया में स्पा का विज्ञापन अब बाढ़ की तरह यहाँ वहां नज़र आ जाता है। आकर्षक और सस्ते विज्ञापन देकर ये धंधेबाज़ युवाओं को खास टारगेट बनाते हुए स्पा में बुलाते हैं। जो  इनके झांसे में फंसा उसको फिर स्पा संचालिका महिला और लड़की लच्छेदार बातों से प्रभावित कर केबिन में भेज दिया जाता है। पार्लर में मौजूद अन्य राज्यों से लाई गयी इन लड़कियां का काम होता है अपने ग्राहकों को बातों के जाल में फंसाकर फिर  ख़ास सर्विस के लिए तैयार करना जिसके लिए 2000 से 3000 तक की वसूली की जाती है। ये लड़कियां ही लाल नीली मध्यम रोशनी अंदर पैसे को लेकर भी ग्राहकों से डील करती। पर्यटन सीजन में तो इनकी सक्रियता ज्यादा ही बढ़ जाती है। 

Dirty Spa Center file pic
Dirty Spa Center file pic

  Dirty Spa Center उत्तराखंड के रुड़की , हल्द्वानी , देहरादून , हरिद्वार में पुलिस ने ऐसे ही कई मसाज पार्लर में रेड डाली थी  जहां पर जिस्म का धंधा किया जा रहा था या उनपर शक था कि वहां गन्दा धंधा कराया जा रहा था। सूत्र बताते हैं कि स्कूल के यंग लड़कों को अपने जाल में फंसाने की कोशिश की जाती है। ग्राहकों को स्पा के नाम पर अंदर भेज देते हैं और फिर स्पा में काम कर रही लड़कियां अपने हुस्न और अदाओं के जाल में फंसाकर ग्राहकों से पैसा ऐंठती हैं। यही नहीं बीते दिनों वक़्फ़ बोर्ड के चेयरमैन ने भी कलियर में बड़े पैमाने पर जिस्म फरोशी कराये जाने का आरोप लगाया था जिसके बाद खूब हल्ला मचा था।  ऐसे में ज़रूरत सख्त पॉलिसी , लगातार रियलिटी चेक , और महिला एनजीओ और महिला आयोग की कार्यवाई किये जाने की ज़रूरत है ताकि देवभूमि और पर्यटक प्रदेश में फैले इन सेंटरों से गंदगी को साफ़ किया जा सके। 

खबर 300 किलो की लड़की की https://shininguttarakhandnews.com/christina-phillips-figure-fat/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.