Web Series Promote Nudity अभिनय दिखाने का पहले जरिया होता था नाटक, फिर हुआ फिल्मों का निर्माण। हमारी बॉलीवुड फिल्मों में पहले अश्लीलता का इस्तेमाल नहीं होता था। फिल्म परिवार के साथ देखने के लायक बनती थी। अगर कोई प्रेम या बेड सीन दिखाया जाता था तो वो भी बहुत सलीके से और पर्दे के पीछे दिखाया जाता था। मगर, ज़माने के साथ ही साथ फिल्म इंडस्ट्री में भी बदलाव आने लगे। फिर 70 के दशक में कुछ फिल्मों से अश्लीलता खुले आम परोसी जाने लगी। फिर तो बॉलीवुड में भी हॉलीवुड का तड़का लगने लगा। उसके बाद से बॉलीवुड में भी इंटिमेट सीन आम बात होने लगी।
Web Series Promote Nudity वेब सीरीज में मिलती है सिर्फ अश्लीलता

- Web Series Promote Nudity अभी डिजिटल ज़माने में फिल्म से ज्यादा वेब सीरीज का क्रेज बढ़ा है। अब बहुत सारे ऑनलाइन प्लेटफार्म आ गए हैं जो वेब सीरीज को बढ़ावा दे रहे हैं। वेब सीरीज में अश्लीलता का जमकर तड़का भी लग रहा है। वेब सीरीज की डिमांड भी इन दिनों काफी बढ़ गई है। हालाँकि वेब सीरीज के शुरुआत में डिस्क्लेमर दिया जाता है कि कुछ सीन आपको विचलित कर सकते हैं और कुछ सीन में अश्लीलता है। क्या वेब सीरीज में अश्लीलता को लेकर कोई मानदंड नहीं है ? क्या वेब सीरीज में कितनी अश्लील सीन दिए जा सकते हैं उस सीमा को तय करने के लिए फिल्मों की तरह सेंसर बोर्ड क्या हस्तक्षेप नहीं कर सकता है ?

- Web Series Promote Nudity कुछ जानकारों का मानना है कि भारत में अभी फ्रीडम ऑफ़ एक्सप्रेशन है , इस बाबत इन पर किसी तरह की कोई पाबन्दी नहीं है। वहीं, बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की पोर्नोग्राफी बनाने और उसे ऑनलाइन प्लेटफार्म पर रिलीज़ करने के मामले में गिरफ़्तारी के बाद से ही देखा जा रहा है कि अश्लील वेब सीरीज को लेकर सब मुखर हो रहे हैं।यहाँ तक कि बॉलीवुड की कुछ एक्ट्रेस और मॉडल भी इसका विरोध करती दिख रही हैं। कुछ तो यह भी कहती हुई नजर आयी है की उन्हें वेब सीरीज के नाम पर जबरन बोल्ड सीन देने के लिए मजबूर किया गया है।

Web Series Promote Nudity अभिनेत्री ने बताया वेब सीरीज में होता है क्या
- Web Series Promote Nudity कोलकाता में जादवपुर थाने में एक उभरती हुई कलाकार और अभिनेत्री ने एक शिकायत दर्ज कराई जिसमें उसने बताया कि वेब सीरीज में काम के नाम पर एक्सट्रीम न्यूडिटी की मांग की जा रही हैं। उस उभरती अभिनेत्री का कहना है कि फोन पर उससे संपर्क किया गया था। उससे कहा गया , बांग्ला में एक वेब सीरीज बनने जा रही है। उसमें उसे कास्ट किया जायेगा। मगर जो शर्त रखी गयी वो सुनकर उस युवती के पैरों तले जमीन खिसक गयी। उससे कहा गया उसे एक्सट्रीम बोल्ड सीन देने होंगे। इतना ही नहीं प्रोडूसर के साथ भी उसे अंतरंग सम्बन्ध बनाने होंगे।

Web Series Promote Nudity - Web Series Promote Nudity आजकल बहुत सारे ऑनलाइन प्लेटफार्म है जो शार्ट फॉर्म में ओटीटी के नाम से जाने जाते हैं , उनमें वेब सीरीज की भरमार है। ये वेब सीरीज 10 – 12 या उससे कम एपिसोड के बनाये जाते हैं। कुछ वेब सीरीज छोटे भी होते हैं जो शार्ट फिल्म की तरह कुछ मिनट्स के होते हैं। कुछ वेब सीरीज रियल घटनाओं पर बन रहे हैं तो कुछ वेब सीरीज लोगों को सेमी पोर्न फिल्म परोस रहे हैं।

Web Series Promote Nudity - Web Series Promote Nudity इनमें हमारी कुछ नामी फिल्म डायरेक्टर और प्रोडूसर भी शामिल है। हिंदी और बांग्ला ही नहीं हर भाषा में ये वेब सीरीज बनाये जा रहे हैं। इन वेब सीरीज को अगर देखा जाए तो आपको जरूर लगेगा कि आप सेमी पोर्न फिल्म ही देख रहे हैं। किसिंग सीन की बात छोड़िये यहाँ तो बंद कमरे में होने वाली इंटिमेट सीन को भी बड़े ही रोचक ढंग से और खुलेआम परोसा जाता है। इन वेब सीरीज को परिवार के साथ देखना भी एक बड़ी चुनौती है। हम कितना भी ये कहे कि बच्चों को सेक्स एजुकेशन दिया जाए लेकिन बच्चों के साथ इस तरह के वेब सीरीज देखने वाली फैमिली शायद अभी भी हमारे देश में नहीं हैं।
पढ़िए – नई दुल्हन गूगल में क्या सर्च करती है ? https://shininguttarakhandnews.com/ladies-google-search/

