Weird Law गुस्सा अन्य भावनाओं की तरह यह भी बेहद प्राकृतिक हैं, लेकिन कई लोग अपने गुस्से पर काबू पा लेते हैं, तो कुछ लोगों को अपने गुस्से पर काबू नहीं होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि किसी को गुस्सा दिलाना कानूनी रूप से भी एक अपराध है, और ऐसे में आरोपी को जेल की सजा भी हो सकती है? जी हां, यह सुनने में भले ही अजीब है लेकिन वाकई में एक ऐसा देश भी है जहां, किसी को गुस्सा दिलाना अपराध की श्रेणी में आता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिलीपींस में गुस्सा दिलाने पर आपको जेल हो सकती है।
Weird Law आरोपी पर 75 पाउंड (करीब 7500 रुपये) का जुर्माना

दरअसल, यह अजीबोगरीब कानून सन 1930 में बनाया गया था, जिसके तहत किसी को बेवजह परेशान करना या गुस्सा दिलाना उत्पीड़न के समान माना जाता है। ऐसे में अपराधी को सजा भी सुनाई जाती है। उस समय अपराधी पर 3 पाउंड का जुर्माना और 30 दिन तक जेल की सजा तय की गई थी, जो अब बढ़ा दी गई है।

Weird Law कानून में किया गया ऐसा बदलाव
- Weird Law फिलीपींस एक टूरिज्म हब है, जिसके कारण कई ऐसे लोगों को जेल जाना पड़ा, जिनको इस कानून के बारे में जानकारी भी नहीं थी। इसके बाद लोगों ने इस कानून की खूब आलोचना की, उनका कहना था कि यह कानून अस्पष्ट है। ऐसे में साल 2020 में सरकार द्वारा कानून में कुछ बदलाव किए गए। साथ ही परिभाषा स्पष्ट की गई कि ऐसा व्यवहार जिसमें जानबूझकर किसी को परेशान करने के इरादे से उसे गुस्सा दिलाया जाए वह इस कानून के दायरे में माना जाएगा।

Weird Law धक्का देने पर भी हो सकती है सजा
- Weird Law आपको जानकर हैरानी होगी कि कानून में बदलाव के बाद सरकार ने सख्ती कम करने की बजाय और बढ़ा दी। जुर्माने की रकम तीन पाउंड से बढ़ाकर 75 पाउंड कर दी गई। इतना ही नहीं अगर फिलीपींस में आप किसी कतार में खड़े हैं और किसी को धक्का दे देते हैं, तो यह भी कानून के तहत अपराध की श्रेणी में माना जाता है।
गर्लफ्रेंड से क्लासरूम में बतिया रहे स्टूडेंट को मिला सरप्राइज https://shininguttarakhandnews.com/student-teacher-viral/

