What Is Marriage: शादी के बारे में लोगों की अपनी अपनी राय है। कोई इसको बंधन तो कोई जन्म जन्मांतर का रिश्ता बताते हैं। लेकिन कभी कभी शादी के बारे में अजीबोगरीब तर्क सामने आते रहते हैं लेकिन एक बच्चे ने जो शादी पर निबंध लिखा वो बेहद दिलचस्प है। एक लेख सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुका है। जिन्होंने इस निबंध को पढ़ा वो इसको आगे बढ़ा रहे हैं। यूजर्स निबंध पढ़ने के बाद अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं, तो वहीं कुछ ने स्टूडेंट की नॉनसेंस वाली बात पकड़ ली।
What Is Marriage पढ़िए बच्चे का ये शादी पर निबंध

- What Is Marriage शादी क्या है? जब इस सवाल पर एक स्टूडेंट ने ‘निबंध’ लिखा तो भैया उसका ‘टेस्ट पेपर’ इंटरनेट पर वायरल हो गया। दरअसल, यह तस्वीर ट्विटर यूजर @srpdaa ने शेयर की। उन्होंने हंसी वाली इमोजी के साथ कैप्शन में लिखा- शादी क्या है? इस ‘टेस्ट कॉपी’ में देखा जा सकता है कि एक स्टूडेंट ने शादी क्या है? (What Is Marriage) पर निबंध लिखा है, जो टीचर को ठीक नहीं लगा और उन्होंने इस निबंध को लाल पेन से काटकर स्टूडेंट को 10 में से 0 अंक दिए हैं। साथ ही, उन्होंने अंग्रेजी में नॉनसेंस और मुझसे आकर मिलो भी लिखा है।

- What Is Marriage इस सवाल के जवाब में स्टूडेंट ने लिखा- शादी तब होती है जब लड़की के पैरेंट्स उससे कहते हैं कि अब तुम ‘बड़ी हो गई’ हो, हम तुम्हें और नहीं खिला सकते। अच्छा होगा कि तुम एक ऐसा मर्द खोज लो जो तुम्हारा पेट भर सके। और फिर लड़की एक पुरुष से मिलती है, जिसके माता-पिता उस पर शादी करने के लिए चिल्लाते रहते हैं और बोलते हैं कि तुम अब बड़े हो चुके हो…। दोनों खुद को परखते हैं और हैप्पी हो जाते हैं। इसके बाद वे एक साथ रहना शुरू करते हैं और फिर बच्चों के लिए ‘नॉनसेंस’ करते हैं।

हसीन कल्पा नहीं देखा तो क्या देखा – https://shininguttarakhandnews.com/amazing-beauty-kalpa-himachal/

