WhatsApp New Emojis वॉट्सऐप ने आठ इमोजी को दोबारा से डिजाइन किया है, जो पहले से बीटा ऐप में आ चुकी हैं. प्ले स्टोर पर मौजूद लेटेस्ट बीटा बिल्ड में आठ इमोजी अपडेट हो गई हैं. वहीं, 21 नई इमोजी को भी बीटा वर्जन पर जल्द पेश किया जा सकता है.
WhatsApp New Emojis 21 नई इमोजी बदलेंगे मज़ा

- WhatsApp New Emojis वॉट्सऐप दुनिया की सबसे बड़ी इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप में से एक है. Meta के स्वामित्व वाला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूजर्स की सहूलियत के लिए नए फीचर्स और अपडेट्स लाता रहता है. आने वाले समय में WhatsApp पर चैटिंग करना और भी ज्यादा मजेदार होने वाला है. रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी 21 नई इमोजी अपने प्लेटफॉर्म पर जोड़ने जा रही है. फिलहाल इन्हें वॉट्सऐप के बीटा वर्जन पर पेश किया जाएगा. इसके बाद आम यूजर्स भी इनका फायदा उठा पाएंगे. इस अपडेट की ज्यादा जानकारी हम आगे बता रहे हैं.

- WhatsApp New Emojis अभी 21 नई इमोजी को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है. इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप के नए फीचर्स और अपडेट्स को ट्रैक करने वाले पोर्टल वाबीटाइंफो के अनुसार वॉट्सऐप ने 8 इमोजी को दोबारा डिजाइन किया है. ये 8 इमोजी ऐप पर पहले से मौजूदा हैं. प्ले स्टोर पर लेटेस्ट बीटा के मुताबिक, 8 इमोजी के कलेक्शन को अपडेट किया गया है और 21 नई इमोजी को बीटा वर्जन पर जल्द उपलब्ध कराया जाएगा.

- WhatsApp New Emojis इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप बीटा अपडेट में इमोजी के स्किन टोन कॉम्बिनेशन को भी सपोर्ट मिलेगा. वहीं, 8 बदली गई इमोजी में कुछ खास अंतर सामने नहीं आया है. कंपनी बीटा टेस्टर्स के लिए 21 नई इमोजी को रिलीज करने की प्लानिंग कर रही है. टेस्टिंग के बाद यूजर्स को नई और अपडेटेड इमोजी इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा. इमोजी के शौकीन यूजर्स के लिए निश्चित तौर पर यह एक बड़ी अपडेट है.

WhatsApp New Emojis जल्द मिलेगा Picture-in-Picture Mode
- WhatsApp New Emojis वॉट्सऐप वीडियो कॉल में भी यूजर्स को एक नया फीचर मिलने वाला है. रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी वीडियो कॉल के लिए पिक्चर-इन-पिक्चर मोड फीचर जारी कर सकती है. फिलहाल यह फीचर बीटा टेस्टर्स के लिए जारी किया गया है. इस अपडेट के बाद वीडियो कॉल पर बात करते समय आप दूसरी ऐप पर आराम से काम कर पाएंगे.
गजब ! बॉबी किन्नर ने जीत लिया देश का दिल https://shininguttarakhandnews.com/bobby-kinnar-victory/


