Women Safty : अंकिता भंडारी की शहादत के बाद महिलाओं को सुरक्षा की दीवार बनाएगी धामी सरकार , 1 Great Step

Special Report By – Anita Tiwari , Dehradun 


Women Safty उत्तराखंड की अंकिता भंडारी हत्याकांड ने पूरे देश को हिला कर रख दिया था … ऐसे में अगर महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े होंगे तो सवाल सरकार के साथ-साथ प्रदेश की पहचान पर भी खड़ा होना लाजमी है लिहाज़ा खुद सीएम धामी ने अब अफसरों को साफ़ साफ़ कह दिया है कि महिला सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में विशेष ध्यान दिया जाए , महिलाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने के लिए प्रभावी प्रयासों की जरूरत है , लिहाज़ा पुलिस हेल्प डेस्क और हेल्पलाईन नम्बर 112 को और मजबूत बनाया जाए और महिला कामगारों की सुरक्षा के लिए विभागीय स्तर पर भी ठोस योजना बनाई जाए।

Women Safty महिला सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में विशेष ध्यान

  • Women Safty   मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि राज्य में महिलाओं की सुरक्षा के साथ ही महिला सशक्तीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए। महिलाएं रोजगार एवं स्वरोगार से अधिक संख्या में जुड़े, इस दिशा में सभी विभागों को मिलकर प्रयास करने हैं। महिला सशक्तिकरण एवं महिला सुरक्षा की दिशा में राज्य में इस तरह से प्रयास किये जाए कि देवभूमि का संदेश देशभर में जाए। यह निर्देश मुख्यमंत्री ने महिला श्रमिकों की सुरक्षा एवं सशक्तीकरण की बैठक के दौरान अधिकारियों को दिये।

    Women Safty
    Women Safty

Women Safty मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार ने न सिर्फ अंकिता भंडारी हत्याकांड में कड़ी कार्रवाई करते हुए कड़े फैसले किये बल्कि पूरे प्रदेश में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी निर्देश दिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने भी अपने बयान में कहा है कि प्रदेश की महिलाओं के साथ-साथ बेटियों को और बच्चों को हर तरह की सुरक्षा देना सरकार की जिम्मेदारी है , इसके लिए किसी भी कठोर कार्यवाही के लिए सरकार तैयार है। लेकिन सवाल खड़ा होता है कि जिस तरह से पहाड़ों में आए दिन बड़े-बड़े होटल , होमस्टे रिसोर्ट कल्चर  की बयार बह रही है उसे हरी झंडी दे कौन रहा है ?

Women Safty 
Women Safty 

 

  • Women Safty थाईलैंड कल्चर की बात क्यों हो रही है ? मसाज पार्लर , एक्स्ट्रा सर्विस और मौज मस्ती के शब्दों से पर्यटक प्रदेश शर्मिंदा क्यों हो रहा है ?  उन लोगों का सरपरस्त और सियासी आका कौन है  जो प्रदेश की साख को धूमिल करने के लिए गंदी नियत से देव भूमि को विलासिता का अड्डा बनाने पर तुले हुए हैं ?  यह सवाल भाजपा कांग्रेस और तमाम संगठनों ने उठाया है। उत्तराखंड की पहचान मातृ शक्ति और सैन्य धाम की देशभक्ति से जुड़ी है।  ऐसे में अंकिता हत्याकांड जैसा अपराध करने वाले अपराधियों की करतूत से  प्रदेश की पहचान पर सवाल खड़ा हो गया है।

Must Read This Story – https://shininguttarakhandnews.com/date-rape-drug-crime-news/

Advertisement matter
Advertisement matter
ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.