WOSH for Mobile भारत के साथ ही दुनियाभर में कोरोना महामारी की वजह से कई तौर-तरीकों में बदलाव हो गया है। ऐसे में तकनीक ने भी काफी तेजी से काफी बड़े आविष्कार किए हैं। जैसे कोविड के बाद फल और सब्जियों को धोने के लिए एक अनोखे डिवाइस का इस्तेमाल तेजी से बढ़ना। ऐसे में हमारी और आपकी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका स्मार्टफोन भी अब सैनेटाइज किया जा सकता है। आप सोच रहे होंगे कि इसमें नया क्या है, स्मार्टफोन पर सैनेटाइज डालकर उसे साफ किया जा सकता है। मगर इसमें एक अलग खास बात है और वो है कि अब स्मार्टफोन के लिए भी एक खास वॉश बेसिन तैयार किया गया है।
WOSH for Mobile फोन को सैनेटाइज किया जा सकता है

WOSH for Mobile दरअसल, तकनीक की दुनिया के बादशाह जापान ने एक नई तकनीक तैयार की है। जापान के एक मैकडोनाल्ड रेस्टोरेंट में एक ऐसी खास जगह बनाई गई है, जहां पर स्मार्टफोन को रखकर उसे धोया जा सकता है, मतलब फोन को सैनेटाइज किया जा सकता है। इस तकनीक को स्मार्टफोन का वॉश बेसिन कहा जा रहा है।
WOSH for Mobile फोन को धोने के लिए आ गया खास वॉश बेसिन
WOSH for Mobile इस वॉश बेसिन में आप अपने हाथों को धोने के साथ ही अपने गंदे स्मार्टफोन को भी सैनेटाइज कर सकते हैं। इसके लिए एक स्पेशल तरह का सिंक बनाया गया है। एक सिंक के रिम में स्मार्टफोन डालने के लिए एक जगह बनाई गई है। उस जगह में फोन डालने पर कुछ समय बाद फोन सैनेटाइज होकर बाहर निकलता है। यहां पर आपको बता दें कि जापान की वोटा (WOTA) कंपनी ने इस तकनीक को तैयार किया है। कंपनी ने फोन धोने के इस स्पेशल सिस्टम को वोश (WOSH) नाम दिया है।
खड़े होकर पेशाब करने वाले इस खबर को तुरन्त पढ़ें https://shininguttarakhandnews.com/urin-discharge-right-position/

