देहरादून से अनीता तिवारी की रिपोर्ट –

Yashpal Arya on BJP देश भर में पूर्व MP राहुल गाँधी के मामले में पार्टी नेता और कार्यकर्त्ता जमकर विरोध कर रहे हैं। अब उत्तराखंड में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य भी मैदान में उतरे हैं और जमकर भाजपा और केंद्र सरकार पर हमलावर दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने अपने तेवर साफ़ करते हुए कहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी सरकार राहुल गांधी के प्रति शत्रुतापूर्ण रवैया अख्तियार करते हुए एक-एक कर ऐसे निर्णय ले रही है ताकि वो अडानी मुद्दे पर राहुल गांधी को खामोश करा सके लेकिन राहुल गांधी बेखौफ होकर मोदी और अडानी के रिश्तों को उजागर करते रहेंगे।
Yashpal Arya on BJP शत्रुतापूर्ण रवैया अपना रही भाजपा – यशपाल आर्य

- Yashpal Arya on BJP आर्य ने कहा कि अडानी के घोटाले पर संसद में राहुल गांधी के भाषण के ठीक 9 दिन बाद, उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा फिर से शुरू हो गया। राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के भाषण से अडानी घोटाले के बहुत विशिष्ट संदर्भ और राहुल गांधी के भाषण (लगभग पूरी तरह से) को संसद के रिकॉर्ड से हटा दिया गया।

- Yashpal Arya on BJP आर्य ने कहा राहुल गांधी और कांग्रेस डरने वाली नहीं है। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हम सीधे लोगों के पास गए और उनकी चिंताओं को सुना- महंगाई, बेरोजगारी, सामाजिक असमानता और संस्थानों पर कब्जा। हम लोगों के इन मुद्दों को उठाते रहेंगे और अपना संदेश सीधे लोगों तक पहुंचाते रहेंगे।इस अवसर पर ज़िला अध्यक्ष ऊधम सिंह नगर श्री हिमांशु गावा,उपनेता प्रतिपक्ष विधायक खटीमा भुवन कापड़ी,जसपुर विधायक आदेश चौहान ,नानकमत्ता विधायक गोपाल राणा, उपस्थित रहे।
राहुल गाँधी मामले में सूर्यकांत धस्माना ने भेजा राष्टपति को ज्ञापन https://shininguttarakhandnews.com/congress-on-bjp-suryakant-dhasmana/

