Yashpal Arya BJP के लिए नारी सिर्फ ‘नारा’ – यशपाल आर्य

Yashpal Arya देश में इन दिनों चुनाव आयोग और भाजपा पर चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ी करने के आरोप लग रह हैं. विपक्ष भी लगातार हमलावर है. इन सबके बीच युवा वर्ग सड़कों में उतरकर प्रदर्शन कर रहा है. जिसको कवर करने के लिए महिला पत्रकारों ने पुलिसकर्मियों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. जिसे लेकर यशपाल आर्य ने सवाल खड़ा करते हुए पीएम मोदी और अमित शाह से जवाब मांगा है.

Yashpal Arya

यशपाल आर्य ने कहा कि जंतर-मंतर पर रिपोर्टिंग के दौरान महिला पत्रकारों ने पुलिसकर्मियों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. दर्जनों पत्रकारों के प्रदर्शन के बावजूद न FIR दर्ज की गई, न ही कोई ठोस कार्रवाई हुई. शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रही महिलाओं का भी आरोप है कि पुलिस उनके साथ बहुत अभद्र तरीके से पेश आ रही है.

यशपाल आर्य ने ये भी कहा कि जिस पुलिस का काम सुरक्षा देना है, उससे ही महिलाएं खतरा महसूस कर रही हैं. कॉलेज की छात्राओं से लेकर पत्रकार तक – हर जगह महिलाएं असुरक्षा का सामना कर रही हैं. पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह क्या महिलाओं के साथ ये बर्ताव उचित है? अगर नहीं तो आप इसका संज्ञान क्यों नहीं लेते ?