Yashpal Arya सरकार हमारी विरासत छीनकर बेच रही है – यशपाल आर्य

Yashpal Arya नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने पटवाडांगर भूमि विवाद को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है. यशपाल आर्य ने कहा कि राज्य निर्माण के वक्त हमारा संकल्प ‘जल, जंगल, जमीन’ पर स्थानीय लोगों के हक का था, लेकिन आज सरकार हमारी इस विरासत को छीनकर बेच रही है. पूरे प्रदेश में 7000 बीघा से ज्यादा जमीन बेची जा रही है. अगर आज युवाओं, बहनों और आम जनता ने मिलकर इसका पुरजोर विरोध नहीं किया तो यह सरकार सब कुछ छीन लेगी.

प्रदेश में 7000 बीघा जमीन बेचने का दावा Yashpal Arya

यशपाल आर्य ने कहा कि जब राज्य निर्माण हो रहा था, हमारा ये संकल्प था कि हमारी जमीनें होंगी, हमारे जंगल होंगे, हमारा जल होगा. ये जल, जंगल, जमीनें किसकी हैं आज? इस पर किसका हक होना चाहिए? ये बहुत बड़ा सवाल है! ये जल, जंगल, जमीनें हमारी हैं! किसने अधिकार दिया है बीजेपी की वर्तमान सरकार को ये जमीनों को छीनने का, बेचने का, कैसे हो सकता है ये?

आगे यशपाल आर्य ने ये भी कहा कि पटवाडांगर की ये जमीन सिर्फ एक टुकड़ा भर ही नहीं है, ये हमारी धरोहर है! हमारी विरासत है! सिर्फ यही नहीं, पूरे प्रदेश भर में 7000 बीघा से ज्यादा जमीन बेची जा रही है, और हम चुप रहे? आज आम आदमी की भागीदारी होनी चाहिए, हमारी बहनों, युवाओं, भाइयों की, हमारे सारे साथियों की, पूरे प्रदेश की भागीदारी दिखनी चाहिए, नहीं तो ये सब छीन लेंगे!