कुंडली में बुध ग्रह कमजोर हो तो क्यों करनी चाहिए गणेश जी की पूजा?

ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, तर्क, व्यापार और संवाद क्षमता का कारक माना जाता है। एस्ट्रोपत्री के ज्योतिषी चंद्रेश शर्मा के अनुसार, कुंडली में बुध कमजोर या पीड़ित स्थिति में हो तो व्यक्ति को निर्णय लेने, पढ़ाई, व्यापार और बातचीत से जुड़े मामलों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसी स्थिति में भगवान गणेश की पूजा को सबसे लाभकारी उपाय माना जाता है। आइए जानते हैं इसके पीछे की मान्यता और गणेश पूजन से जुड़े उपाय।

बुध ग्रह का क्या संबंध है?
ज्योतिष के अनुसार, बुध व्यक्ति की बुद्धि, समझने की क्षमता, तर्कशक्ति, वाणी और व्यावसायिक कौशल से जुड़ा ग्रह है। मजबूत बुध व्यक्ति को अपनी बात स्पष्ट तरीके से रखने और परिस्थितियों को समझकर निर्णय लेने में मदद करता है। वहीं कमजोर बुध होने पर एकाग्रता की कमी, निर्णय लेने में उलझन या संवाद से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं।

गणेश जी को क्यों माना जाता है बुध से संबंधित?
हिंदू धर्म में भगवान गणेश को बुद्धि और विवेक का देवता माना जाता है। इसी कारण बुध ग्रह से जुड़ी समस्याओं में गणेश जी की उपासना करने की सलाह दी जाती है। मान्यता है कि गणपति की आराधना से व्यक्ति को बुद्धि, विवेक और सही निर्णय लेने की शक्ति प्राप्त होती है।

बुधवार को करें गणेश जी की पूजा
बुधवार का दिन बुध ग्रह को समर्पित होता है। इसलिए इस दिन सुबह स्नान करके भगवान गणेश की पूजा करना शुभ माना जाता है। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें और अपनी श्रद्धा के अनुसार मोदक या अन्य सात्विक चीज का भोग चढ़ाएं। पूजा के दौरान गणेश जी के मंत्र और आरती आदि गाकर, उनसे प्रार्थना करें।

मानसिक शांति के लिए भी करें गणेश पूजन
नियमित रूप से गणेश जी की पूजा और मंत्र जाप करने से मन को शांति मिलती है। पूजा के दौरान कुछ समय ध्यान लगाने से व्यक्ति अपने विचारों शुद्ध कर सकते हैं। इससे तनाव कम करने में भी मदद मिलती है।