चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक में बवाल, मेयर का विरोध कर रहे कांग्रेस पार्षद निकाले बाहर

कांग्रेस पार्षद गुरप्रीत सिंह गब्बी ने सेक्टर 22 में केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम के लिए फैलाई गई गंदगी के खिलाफ हंगामा किया।
चंडीगढ़ नगर निगम सदन की बैठक में हंगामा हो गया। कांग्रेस पार्षद गुरप्रीत सिंह गब्बी ने सेक्टर 22 में केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम के लिए फैलाई गई गंदगी के खिलाफ हंगामा किया।

वहीं मेयर का विरोध कर रहे आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के पार्षदों को हाउस से बाहर निकाला जा रहा है। पार्षदों ने सदन के अंदर ही एजेंडा और मिनट की कॉपी फाड़ दी हैं। निगम में हंगामे के बाद 10 मिनट का ब्रेक हुआ। इसके बाद आप और कांग्रेस पार्षदों ने अपना सदन शुरू किया।