साउथ अफ्रीका ने कैसे रोका टीम इंडिया का विजयी रथ?

टी-20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका ने भारतीय टीम का विजयी रथ रोक दिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में रविवार को साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रन से मात दी।

टी-20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका ने भारतीय टीम का विजयी रथ रोक दिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में रविवार को साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रन से मात दी। टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका ने 187 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 111 रन पर ही बना सकी। जीत के बाद साउथ अफ्रीका के कप्‍तान काफी खुश नजर आए। उन्‍होंने बताया कि उनकी टीम आखिरी क्‍यों जीत गई।

गेंदबाजों के प्रदर्शन से बेहद उत्साहित
एडेन मार्कराम ने कहा, “अहमदाबाद में बिल्‍कुल अगल तरह की पिच थी। प्‍लेयर्स को शुरुआत में ही इसका सही आकलन करते और अपनी रणनीति के अनुसार अपने स्किल को ढालते देखना बहुत अच्छा लगा। हम गेंदबाजों के प्रदर्शन से बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कड़ी मेहनत की है। टूर्नामेंट की शुरुआत थोड़ी मुश्किल रही, लेकिन आज रात उन्होंने जिस तरह का प्रदर्शन किया, वह तारीफ के काबिल था।”

मिलर और ब्रेविस की तारीफ की
उन्‍होंने कहा, “मुझे लगता है कि सबसे पहले मिलर और ब्रेविस की साझेदारी रही। दोनों ने बेहतरीन खेल दिखाया, हमारे लिए शानदार साझेदारी की, पारी को संभाला और हमें मैच में बनाए रखा। आखिरी ओवरों में बातचीत चल रही थी कि गेंद आज रात काफी स्विंग हो रही थी, थोड़ी नरम लग रही थी, इसलिए हमें ऐसी जगह ढूंढनी थी जहां हम तेजी से रन ले सकें। आखिरी ओवरों में जितना हो सके उतने रन बनाने थे। उन्होंने शुरुआत में और आखिरी ओवरों में भी अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन मुझे लगता है कि बीच के ओवरों में हमारी बल्लेबाजी ही निर्णायक साबित हुई।”

कोशिश में कोई कमी नहीं थी
साउथ अफ्रीका के कप्‍तान ने कहा, “फील्डिंग में भी अच्छा प्रदर्शन रहा। हमने दो विकेट गंवाए, लेकिन कोशिश में कोई कमी नहीं थी। यूएई के खिलाफ शायद हमारा तालमेल उतना अच्छा नहीं था जितना हम चाहते थे, लेकिन आज हमारा प्रदर्शन और तालमेल काफी बेहतर था। गलतियां तो होंगी ही, एक टीम के तौर पर हमें इससे कोई दिक्कत नहीं है, इसलिए हम उन्हें भुला देंगे।”

लुंगी को लेकर बात की
एडेन ने कहा, “हमें लगता है कि लुंगी जब भी गेंदबाजी करते हैं, खतरा बन सकते हैं और बीच के ओवरों में विकेट ले सकते हैं। यह परिस्थितियों पर निर्भर करता है। अगर हमें लगता है कि नई गेंद से ज्यादा फायदा नहीं होगा, तो हम उन्हें रोकना पसंद करेंगे, लेकिन अगर गेंद में कुछ दम है तो वह विकेट से कुछ न कुछ जरूर हासिल कर लेते हैं। हम मैच के दिन स्थिति का आकलन करेंगे और उन्हें वह भूमिका देंगे। वह हर काम करने के लिए तैयार रहते हैं, एक सच्चे टीम प्‍लेयर हैं और लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।”

वेस्‍टइंडीज से होगा मैच
वेस्टइंडीज के खिलाफ अगले मैच की बात करते हुए उन्‍होंने कहा, “वेस्टइंडीज एक खतरनाक टी20 टीम है जो अच्छा क्रिकेट खेल रही है, इसलिए हम आज रात का आनंद लेंगे, इसे यहीं छोड़ देंगे और वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले मैच के लिए अपनी तैयारी तेज करेंगे। यह हमारे लिए एक बड़ा मैच है। 28 तारीख को मैदान पर पूरी ताकत से उतरना और शानदार प्रदर्शन करना बहुत जरूरी है।”