Newly Wed Couple viral story: प्यार ज़रूरी नहीं हर बार नाकाम हो जाये , ऑनलाइन दोस्ती ज़रूरी नहीं हर बार फ्रॉड साबित हो जाये। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि पंजाब में एक नए मैरिड कपल की लव स्टोरी वायरल हो रही है. इस जोड़े की मुलाकात सोशल मीडिया पर हुई. दोनों नजदीक आए और फिर इंस्टाग्राम की मदद से दोनों ने अपना कामकाज आगे बढ़ाया और अब उसी की चर्चा हो रही है…
‘Newly Wed Couple viral story फ्रेश बाइट्स’ वालों की लव स्टोरी

- Newly Wed Couple viral story: पंजाब के एक नवविवाहित जोड़े की सोशल मीडिया पर बड़े जोश शोर से चर्चा हो रही है. इस कपल की स्टोरी है ही इतनी सोशल कि लोग सोशल मीडिया पर उसे हाथों हाथ ले रहे हैं. ये जोड़ा रोड किनारे एक फूड स्टॉल चलाता है. इनकी बातचीत का अंदाज निराला है तो इनके हाथ से बने फास्ट फूड का स्वाद इतना जायकेदार है कि यहां आने वाले सभी कस्टमर्स इनके फैन बन गए हैं. दरअसल, दोनों इंस्टाग्राम पर मिले थे जिसके बाद उनकी आशिकी इतनी मजबूत हुई कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध गए.
- Newly Wed Couple viral story: दोनों के बीच दोस्ती परवान चढ़ी तो शादी के बाद इन्होंने साथ-साथ काम करने यानी रोजी रोटी कमाने के लिए एक दूसरे का हाथ बंटाने का फैसला किया. जिसके बाद वो जालंधर सिटी में ‘फ्रेश बाइट्स’ नाम का फूड स्टॉल चलाते हैं. ऑनलाइन हो या ऑफलाइन दोनों की जोड़ी सुपरहिट हुई तो इनका कारोबार भी चल निकला जिसके बाद ये लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं.इस जोड़े का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें ये जोड़ा पूरे मन और लगन से पिज्जा बनाता दिख रहा है. इसमें एक इनफ्लुएंसर दोनों से कुछ सवाल पूछता है, दोनों बड़े नायाब अंदाज में उसका जवाब देते हैं. बातचीत के दौरान वो बताते हैं कि उनकी शादी को अभी एक साल हुआ है. मजाकिया अंदाज में महिला ने यह भी बताया कि वो खुद भी बेहतरीन शेफ है जो घर पर खाना पकाने की जिम्मेदारी संभालती है…
खबर में पढ़ें – पुलिस अंकल बच्चों के लिए कैसे बन गए भाग्यविधाता https://shininguttarakhandnews.com/schools-for-children-of-beggars/

