BJP MLA Controversy अक्सर अपने मजाहिया अंदाज़ के लिए सुर्ख़ियों में रहने वाले सीनियर बीजेपी एमएलए और पूर्व स्टेट प्रेसिडेंट विधायक बंशीधर भगत ने जाने किस मूड में ऐसा बोल दिया जो उनके लिए मुसीबत बन गया है। आम आदमी पार्टी के मंत्री का विवाद अभी गर्म ही है तभी भाजपा खेमे से ये नया मसला सामने आ गया है। आपको बता दें कि देवभमि पर देवियों के अपमान से जुड़ा ये मसला लोगों की भावनाओं के खिलाफ नज़र आ रहा है। जो बयां सामने आया है उसमें माननीय देवी-देवताओं को लेकर अजीब टिप्पणी करते दिखे हैं.
BJP MLA Controversy अक्सर बयानों से कराते हैं फ़ज़ीहत

- BJP MLA Controversy इंटरनेशल गर्ल चाइल्ड डे के मौके पर कालाढूंगी से भाजपा विधायक बंशीधर भगत ने स्टूडेंट्स को सफलता के मंत्र के रूप में अजीब सलाह दी और कहा कि अगर अच्छे से पढ़ाई करनी है तो सरस्वती को पटाओ. इतना ही नहीं, बंशीधर भगत ने भगवान शिव और विष्णु को बेचारा भी बताया और कहा कि एक पहाड़ में हैं तो दूसरा समुद्र की गहराई में छिपे हैं.

- BJP MLA Controversy हल्द्वानी में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने स्टूडेंट्स से कहा, ‘भगवान ने भी आपका पक्ष लिया है. विद्या मांगो तो सरस्वती को पटाओ, बल मांगो, शक्ति मांगो तो दुर्गा को पटाओ और धन मांगो तो लक्ष्मी को पटाओ. आदमी के पास है क्या, एक शिवजी हैं वो पहाड़ में पड़े हुए हैं. एक विष्णु भगवान हैं, जो समुद्र की गहराई में छुपे हुए हैं. दोनों की आपस में बेचारों की बात भी नहीं हो सकती. महिला सशक्तिकरण तो पूर्व से ही भगवान ने कर रखा है.’ अब इस बयान से बवाल भी हो रहा है जिसके बाद बीजेपी बचाव के मूड में आती नज़र आ रही है।
25 रोटी खाने से सो गया था साहेब – हेड कॉन्स्टेबल की सफाई https://shininguttarakhandnews.com/viral-news-constable/


