bhagwat in doon राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत दो दिवसीय प्रवास पर शनिवार की देर शाम देहरादून पहुंच गए। आरएसएस के शताब्दी वर्ष के अंतर्गत दो दिन तक संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। डॉ. मोहन भागवत पहले प्रमुख जनों के संवाद में शामिल होंगे जो रविवार को दोपहर दो बजे से नींबूवाला स्थित संस्कृति विभाग के ऑडिटोरियम में होगा। इसमें गढ़वाल मंडल के विभिन्न जिलों से विभिन्न संगठनों के प्रमुख लोगों को बुलाया गया है।
कार्यक्रम से मंत्री, विधायकों के साथ ही आरएसएस के कार्यकर्ताओं को भी अलग रखा गया है। दूसरे दिन होने वाले संवाद में पूर्व सैनिकों को आमंत्रित किया गया है। दोनों ही दिन करीब एक-एक हजार लोग कार्यक्रम में शामिल होंगे। शनिवार देर शाम तिलक रोड स्थित जन कल्याण व्यास में डॉ. भागवत पहुंचे। रविवार को सुबह जन कल्याण व्यास में ही रहेंगे। दोपहर से कार्यक्रम में शामिल होंगे।
सरसंघचालक मोहन भागवत का उत्तराखंड दौरा bhagwat in doon

22 फरवरी को संघ प्रमुख समाज के प्रमुख नागरिकों के साथ संवाद करेंगे, जबकि 23 फरवरी को पूर्व सैनिकों के साथ विशेष संवाद कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर यह आयोजन किया जा रहा है।संघ पदाधिकारियों की ओर से समाज के विभिन्न वर्गों के प्रमुख नागरिकों एवं पूर्व सैनिकों से संपर्क कर उन्हें आमंत्रित किया गया है। संवाद के माध्यम से विकसित, श्रेष्ठ एवं समर्थ भारत का सकारात्मक वातावरण तैयार होगा।

