हरिद्वार: बुद्ध पूर्णिमा स्नान पर्व के लिए यातायात रूट डायवर्जन प्लान जारी

एक मई को होने वाले बुद्ध पूर्णिमा स्नान पर्व को लेकर पुलिस ने रूट डायवर्जन ट्रैफिक प्लान जारी किया है। शहर में यातायात सुचारु बनाए रखने के लिए कई मार्गों पर डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था लागू रहेगी। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि 30 मई की रात 12 बजे से शहर क्षेत्र में सभी भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। मेला संपन्न होने तक प्लान प्रभावी रहेगा। अधिकारियों को प्लान का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।

ऐसी रहेगी मुख्य यातायात व्यवस्था

यातायात दबाव बढ़ने पर सभी भारी वाहनों को बॉर्डर पर ही रोका जाएगा।

नगलाइमरती से वाहनों को डायवर्ट कर बैरागी कैंप पार्किंग एवं होल्डिंग एरिया में रोका जाएगा।

चीला मार्ग का उपयोग केवल ऋषिकेश की ओर निकासी के लिए किया जाएगा।

सामान्य दबाव में वाहन गुरुकुल कांगड़ी सर्विस लेन से सिंहद्वार होते हुए शंकराचार्य चौक भेजे जाएंगे।

टोल प्लाजा पर दबाव बढ़ने पर नहर पटरी मार्ग निकासी के लिए उपयोग होगा।

देहरादून/ऋषिकेश जाने वाली निजी बसों को आवश्यकता अनुसार मोहंड मार्ग से भेजा जाएगा।

दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर से आने वाले वाहन नारसन, मंगलौर, कॉर कॉलेज, ख्याति ढाबा, गुरुकुल कांगड़ी, शंकराचार्य चौक से आएंगे। अलकनंदा, दीनदयाल, पंतद्वीप, चमगादड़ टापू पार्किंग में खड़े किए जाएंगे।

अधिक दबाव पर वैकल्पिक रूट: नगलाइमरती, लक्सर, फेरूपुर, जगजीतपुर, बैरागी कैंप रहेगा।

दिल्ली/पंजाब/हरियाणा से भारी दबाव की स्थिति में सहारनपुर, भगवानपुर, सालियर, बिजौली, छुटमलपुर, बिहारीगढ़, मोहंड मार्ग से डायवर्जन होगा।

नजीबाबाद/मुरादाबाद से आने वाले छोटे वाहन चिड़ियापुर, श्यामपुर, चंडीचौकी आएंगे।

बड़े वाहन गौरीशंकर एवं नीलधारा पार्किंग की ओर भेजे जाएंगे।

देहरादून/ऋषिकेश से आने वाले वाहन नेपाली फार्म, रायवाला, हरिद्वार आएंगे और लालजीवाला, पंतद्वीप, चमगादड़ टापू पार्किंग में भेजे जाएंगे।

ऑटो/विक्रम की ये होगी व्यवस्था
देहरादून/ऋषिकेश से आने वाले ऑटो केवल जयराम मोड़ तक संचालित होंगे।
ललतारो पुल से शिवमूर्ति तक ऑटो, विक्रम और टैक्सी संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।