1 Brave Girl : मनचलों को लड़की ने तमंचे पे खिसको कराया

1 Brave Girl देहरादून कारगी चौक के शिवालिक कॉलोनी लेन न 2 में गोली चलने की सूचना पर पहुंची पटेल नगर पुलिस उस बहादुर स्टूडेंट को शाबासी दे रही है जिसने गज़ब की हिम्मत दिखाई है। खबर में आपको ले चलते हैं जहाँ 112 पर अज्ञात व्यक्ति से सूचना मिली की शिवालिक कॉलोनी लेन नंबर 2 में गोली चल गयी है। रात करीब साढ़े आठ बजे कोचिंग से घर लौट रही नौवीं की छात्रा घर से करीब 300 मीटर पीछे मोड़ के पास पहुंची तो अंधेरी गली में खड़े दो मनचलों ने रोक लिया। दोनों के चेहरे ढके हुए थे। अचानक इनमें से एक बदमाश ने तमंचा निकाला और छात्रा पर तान दिया।

1 Brave Girl अपराधी डरेंगे तभी बेटियां बचेंगी

1 Brave Girl
1 Brave Girl
  • 1 Brave Girl इससे पहले कि वह फायर करता छात्रा ने हाथ पकड़कर तमंचे का रुख ऊपर की ओर कर दिया। इससे फायर हवा में हुआ और घबराहट में वह पीछे की ओर गिर गई। अचानक वह उठी और मनचलों पर झपट पड़ी। यह देख दोनों भाग निकले। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के घरों से लोग बाहर आ गए। उन्होंने छात्रा को उठाया और पुलिस को फोन किया। कुछ देर बाद पटेल नगर पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन, दोनों युवक भाग चुके थे। छात्रा ने पुलिस को बताया कि दोनों युवकों ने मंकी कैप पहनी थी। उनकी सिर्फ आंखें दिख रही थीं।
1 Brave Girl
1 Brave Girl
  • 1 Brave Girl इंस्पेक्टर पटेल नगर सूर्य भूषण नेगी ने बताया कि युवकों की तलाश में क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं। परिजनों की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शिवालिक एनक्लेव में रात करीब नौ बजे तक आवाजाही रहती है। मोड़ पर एक दुकान खुली रहती है। रात लगभग आठ से साढ़े आठ बजे के आसपास सभी लोग घरों में चले जाते हैं। घटना के बाद लोग अब इस बहादुर लड़की की हिमायत बढ़ाते हुए लड़कियों को ऐसी ही सूझबूझ दिखाने की अपील कर रहे हैं।

औरत चालीसा क्लासरूम में बच्चों ने सुनाई , वीडियो सुनिए https://shininguttarakhandnews.com/aurat-chalisa-video-viral/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.